झारखंड समाचार
- Post by Admin on Dec 14 2024
धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय नेता चेतन प्रसाद महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चेतन प्रसाद महतो अपनी सीमेंट की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक read more
- Post by Admin on Dec 14 2024
पलामू : झारखंड के पलामू जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर ऊपरी कला गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क पर सुर read more
- Post by Admin on Dec 14 2024
रांची : झारखंड में सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की सीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। 21 और 22 सितंबर को आयोजित सीजीएल परीक्षा में छात्रों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। छात्रों का कहना है कि परीक्षा में अनुशासनहीनता और धांधली की घटनाएं सामने आई थीं जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। मुख्य read more
- Post by Admin on Dec 14 2024
पलामू : झारखंड के पलामू जिले में महज दो हफ्ते के भीतर जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना छतरपुर इलाके की है जहां महुआ की शराब बनाने वाली कई फैक्ट्रियां चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों में कीटनाशक दवाएं, यूरिया खाद और अन्य रासायनिक दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण शराब में जहर मिल जाता है। मृतकों में 40 वर्षीय अनिल रजक, 35 वर्षीय गोपाल रजक, 35 वर्षीय भोला चंद read more
- Post by Admin on Dec 14 2024
रांची : हेमंत सरकार के मंत्री नए साल से स्मार्ट बंगले में रहेंगे। जो वर्तमान में राजधानी रांची के धुर्वा स्मार्ट सिटी कैंपस में बन रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन आलीशान बंगलों का निर्माण अंतिम चरण में है और खरमास के बाद नए साल में मंत्रियों को इन बंगलों का आवंटन किया जाएगा। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ये बंगले सुरक्षा, आधुनिक सुविधाओं और विशेष आराम read more
- Post by Admin on Dec 14 2024
गुमला : जिले के सदर प्रखंड स्थित टोटो में बीते गुरुवार की रात एक भीषण लूटपाट की घटना घटी। जब नकाबपोश चार अपराधियों ने मसाला कारोबारी ओमप्रकाश गुप्ता के घर में घुसकर करीब 7 से 8 लाख रुपये नगद और जेवरात लूट लिए। घटना लगभग 7:00 से 8:00 बजे के बीच हुई। जब घर में केवल महिलाएं और बच्चे थे। बताया जाता है कि घर के पुरुष सदस्य दुकान में थे। जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने इस बड़ी लूटपाट की व read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। उग्रवाद प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों ने हथियार उठाकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह में ग्रामीणों ने पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया जिससे पूरा संगठन सकते में आ गया है। घटनाओं के बाद पीएलएफआई ने पत्र जारी कर सफाई दी है। संगठन ने मृत उग्रवादियों read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : झारखंड सरकार स्विगी, ज़ोमैटो, ओला, उबर और बिग बास्केट जैसी गिग इकॉनमी प्लेटफॉर्म कंपनियों से अतिरिक्त टैक्स वसूलने की योजना पर काम कर रही है। सरकार इन कंपनियों के राज्य में होने वाले कुल कारोबार पर एक से दो प्रतिशत सेस लगाने पर विचार कर रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं है बल्कि इन कंपनियों से वसूले गए टैक्स का एक हिस्स read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करना और उनके प्रभावी read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
पलामू : जिले में अफीम (पोस्ता) की खेती को रोकने में पुलिस को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 2023-24 में 177 एकड़ में फैली पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया था लेकिन 2024-25 में जिले में इस खेती की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस की सर्विलांस टीम हर इलाके का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगा रही है कि कहीं पोस्ता की खेती तो नहीं हुई है। खासकर उन इलाकों में, जो पोस्ता की खेती के लिए प read more