रामगढ़ समाचार

दिखाया गया है 13 चीज़े में से 1-10 ।
कुंभ स्नान के लिए बेटे ने मां को घर में किया बंद, भूख से तड़पती मां ने खाई प्लास्टिक
  • Post by Admin on Feb 20 2025

रामगढ़ : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी बीमार मां को घर में बंद कर दिया और पत्नी-बच्चों के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने चला गया। तीन दिनों तक घर में बंद रही बूढ़ी महिला भूख से तड़पते हुए अंत में प्लास्टिक खाने की कोशिश करने लगी। जब पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और वहां का दृश्य देखा तो चौंक गए और बूढ़ी महिला की मदद की। पूरा मामला   read more

अपहृत युवक को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 07 2024

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने अनिल कुमार नामक एक युवक को फिरौती के लिए अपहरण किए जाने के बाद सकुशल मुक्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी, मो. अशफाक उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी अभियान जारी है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बस स्टैंड से अनिल कुमार   read more

रोशनलाल चौधरी और तिवारी महतो ने रामगढ़ डीसी से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की की अपील
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रामगढ़ : बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और मांडू विधायक तिवारी महतो ने गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त चंदन कुमार से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने क्षेत्र की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और अपने विधानसभा क्षेत्रों को विकसित बनाने के लिए डीसी से सहयोग की अपील की। विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि हमारे क्षेत्र की समस्याओं क   read more

रामगढ़ में विकास को नई रफ्तार, डीएमएफटी मद से 70 करोड़ की स्वीकृति
  • Post by Admin on Nov 27 2024

रामगढ़ : जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रामगढ़ के डीसी चंदन कुमार ने डीएमएफटी (जिला खनिज निधि ट्रस्ट) मद से लगभग 70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी (कंक्रीट) पथ का निर्माण किया जाएगा। डीसी चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और जिले   read more

कोयलांचल में गैंगस्टर राहुल दुबे की दस्तक, तोपा कोलियरी में 20 राउंड गोलीबारी से दहशत
  • Post by Admin on Nov 27 2024

रामगढ़ : झारखंड के अपराध जगत में गैंगस्टर राहुल दुबे की एंट्री ने सनसनी फैला दी है। तोपा कोलियरी में उनके गुर्गों द्वारा की गई 20 राउंड गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद राहुल दुबे ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और अपने गिरोह की शुरुआत का ऐलान किया। राहुल दुबे ने स्पष्ट किया कि उनका अमन साहू गैंग से कोई संबंध नहीं है और रामगढ़ में अब वे अपना स्वतंत्र   read more

मोहम्मद मिस्टर आलम ने ममता देवी को मंत्री पद देने की उठाई मांग
  • Post by Admin on Nov 26 2024

रामगढ़ : रामगढ़ जिला सचिव मोहम्मद मिस्टर आलम ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से एक महत्वपूर्ण मांग की है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की जनता ने जिस प्रकार से ममता देवी पर अपना विश्वास दिखाया है। उसके आधार पर उन्हें मंत्री पद दिया जाना चाहिए। आलम ने यह बात सोमवार को मीडिया से साझा करते हुए कहा कि ममता देवी को मंत्री पद मिलने से रामगढ़ जिला में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा और पार्टी क   read more

31 आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किया
  • Post by Admin on Nov 26 2024

रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस ने एक गंभीर अपराधी महेंद्र ठाकुर को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग जिलों में 31 आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने उसे छिनतई, चोरी, और मोटरसाइकिल चोरी जैसे अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची रोड स्थित इफको कॉलोनी गेट के आ   read more

रामगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 24 घायल
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रामगढ़ : जिले के गोला मुरी मार्ग में यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू के रूप में हुई। वहीं बस में सवार 24 से अधिक लोग घायल हैं। पांच की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर बरलंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया।  जानकारी के मुताबिक लोगों से भरी बस आदिवास   read more

मांडू में आजसू-भाजपा की संयुक्त बैठक, जनसंपर्क कार्यक्रम के रूट चार्ट पर चर्चा
  • Post by Admin on Nov 02 2024

रामगढ़ : 1 नवंबर 2024 को मांडू स्थित शांति सरोवर ढाबा में आजसू-भाजपा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री खेमलाल साव ने की, जबकि संचालन रोहित साव द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 नवंबर 2024 को होने वाले जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट पर चर्चा करना और अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के तरीकों पर विचार करना था। इस बैठक में पवन कुमार, बैजनाथ राम, रोहित स   read more

चुनाव आयोग की पुलिस ऑब्जर्वर टीम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का निरीक्षण किया
  • Post by Admin on Oct 26 2024

रामगढ़ : रामगढ़ में चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर टीम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। आईपीएस देवव्रत दास की अगुवाई में शनिवार को रामगढ़ कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान, ऑब्जर्वर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हो और चुनाव प्रक्रिया   read more