जम्मू समाचार
- Post by Admin on Aug 30 2025
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की राजगढ़ तहसील में शनिवार तड़के बादल फटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हो गए। आपदा के बाद कई गांवों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में read more
- Post by Admin on Aug 28 2025
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए गुरुवार को प्रदेशभर के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने बुधवार देर रात ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे। जम्मू क्षेत्र में सोमवार से ही स्कूल बंद हैं, जबक read more
- Post by Admin on Aug 21 2025
सांबा : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के जतवाल क्षेत्र में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से भरी बस गुरुवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों को हरसंभव चिक read more
- Post by Admin on Aug 21 2025
सांबा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा जिले के जतवाल क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की खुशियों को मातम में बदल दिया। माता के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो ग read more
- Post by Admin on Jul 27 2025
कटड़ा : वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब हिमकोटी क्षेत्र के पास अचानक हुए भूस्खलन से बैटरी कार मार्ग पर बना टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त मार्ग से श्रद्धालु गुजर रहे थे, लेकिन मां वैष्णो देवी की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना रात करीब 12 बजे घटी, जब अचानक पहाड़ से मलबा गिरा और मा read more
- Post by Admin on Jul 02 2025
जम्मू : भगवान भोलेनाथ के जयकारों से बुधवार सुबह पूरा जम्मू गूंज उठा, जब अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने पूजा के बाद श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। पहले चरण में करीब 4500 श्रद्ध read more
- Post by Admin on May 04 2025
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर विभिन्न सेक्टरों में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी जारी रखी, जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के पांच जिलों में फैले आठ स्थानों से पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली, लेकिन किसी के हताहत हो read more
- Post by Admin on Apr 22 2025
जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार दोपहर को आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक बड़ा आतंकी हमला किया। हमलावरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है, जो सेना और पुलिस की वर्दी में थे। सभी के पास अत्याधुनिक हथियार जैसे कि एके-47 थे। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद, ज read more
- Post by Admin on Mar 26 2025
कटरा : मां वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आगामी चैत्र नवरात्रि से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बाण गंगा में अत्याधुनिक कतार परिसर का शुभारंभ कर दिया है। यह नया परिसर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। करीब 10,000 वर्ग फीट में बने इस भव्य कतार परिसर पर 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। य read more
- Post by Admin on Jan 24 2025
कटरा : जम्मू और कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में कटरा में एक भजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को चौंका दिया। अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी को समर्पित भजन गाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भजन के बोल थे, “तूने मुझे बुलाया शेरावालिये, मैं आया मैं आया शेरावालिये”, और इस मौके पर वह बच्चों और अन्य गायकों के साथ भजन में सम्मिल read more