हरियाणा समाचार

दिखाया गया है 44 चीज़े में से 1-10 ।
जींद से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
  • Post by Admin on Jul 17 2026

जींद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पहल के साथ ही उन्होंने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कुल 26,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने जींद से हरियाणा के लिए 14,700 करोड़ रुपए, चंडीगढ़ के लिए 6,600 करोड़ रुपए और पंजाब क   read more

प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या, अंतिम संस्कार में पत्नी ने बहाई घड़ियाली आँसू, डिलीट चैट से खुला राज
  • Post by Admin on Jul 06 2026

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि वारदात को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने के लिए पहले युवक को बेहोश किया गया और फिर नहर में फेंक दिया गया। शुरुआती जांच में मामला हादसा मान लिया गया था, लेकिन मोबाइल से रिकवर हुई डिलीट चैट और कॉ   read more

दिनदहाड़े जिम संचालक की हत्या, 10 राउंड फायरिंग से दहला शहर
  • Post by Admin on Jun 11 2026

हांसी : हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। फव्वारा चौक के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। गोलीबारी की चपेट में आकर एक युवती भी घायल हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है। जिम संचालक चौक के पास स्थित दुकानों   read more

सरकारी स्कूल में युवक की निर्मम हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी
  • Post by Admin on Apr 10 2026

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम जिले के हेलीमंडी स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह स्कूल परिसर के भीतर युवक का खून से लथपथ शव मिलने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, जब राजकीय माध्यमिक विद्यालय, हेलीमंडी के शिक्षक और अन्य कर्मचारी सुब   read more

पंजाब–हरियाणा का रिश्ता खून और भाईचारे का : नायब सिंह सैनी
  • Post by Admin on Jan 15 2026

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा केवल पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि दोनों का रिश्ता खून और भाईचारे का है। हरियाणा के लोग पंजाब से गहरा प्रेम करते हैं और जब भी पंजाब पर संकट आया है, हरियाणा ने छोटे भाई की तरह हरसंभव मदद की है। यही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब में   read more

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, 11 दिन में 3000 से अधिक अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 17 2025

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस द्वारा संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। 5 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के 11वें दिन तक पुलिस ने 3000 से अधिक अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसते हुए प्रदेशभर में अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3172 अपराधियों की गिरफ्तारी हो च   read more

कैथल का लाल पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से लांस नायक नरेंद्र को दी अंतिम विदाई
  • Post by Admin on Sep 10 2025

कैथल : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के लाल लांस नायक नरेंद्र सिंधु का बुधवार को पैतृक गांव रोहड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और ‘लांस नायक नरेंद्र सिंधु अमर रहे’ के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। 28 वर्षीय नरेंद्र 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 9 राष्ट्   read more

एल्विश यादव फायरिंग और मनीषा हत्याकांड पर बोले मनोहर लाल दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा
  • Post by Admin on Aug 17 2025

करनाल : हरियाणा की कानून-व्यवस्था को लेकर इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और भिवानी में महिला शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहा है। इसी क्रम में रविवार को करनाल पहुं   read more

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग, शहर में खौफ का माहौल
  • Post by Admin on Aug 17 2025

गुरुग्राम : साइबर सिटी गुरुग्राम रविवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बिग बॉस ओटीटी विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-56 स्थित घर पर करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच हुई। घटना के समय एल्विश यादव घर प   read more

गुरुग्राम लैंड डील मामला : रॉबर्ट वाड्रा पर 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप, ईडी ने दायर की चार्जशीट
  • Post by Admin on Jul 21 2025

हरियाणा : हरियाणा की बहुचर्चित गुरुग्राम लैंड डील में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि वाड्रा को इस डील से 58 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई, जो नियमों के उल्लंघन और जमीन के लैंड यूज में हेरफेर के जरिए अर्जित की गई। ईडी की जांच   read more