पश्चिमी चम्पारण समाचार

दिखाया गया है 18 चीज़े में से 1-10 ।
पश्चिम चंपारण में बड़ा हादसा : आर्केस्ट्रा देख रही भीड़ पर चढ़ी बस, 5 की मौत
  • Post by Admin on Aug 22 2026

पश्चिम चंपारण : जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास रात करीब 11 बजे हुआ। छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।   read more

स्वतंत्रता दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना पहचान पत्र आवागमन पर सख्ती
  • Post by Admin on Aug 14 2026

पश्चिम चंपारण : स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की 47वीं एवं 44वीं बटालियन के जवानों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए चौकसी बढ़ा दी है। सीमा से सटे इनरवा, बसंतपुर, भेड़िहारी, भंगहा, पचरौता, सिसवा और नगरदेही समेत विभिन्न बॉर्डर प्वाइंटों पर विशेष नि   read more

पेपर लीक मामलों पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Jun 06 2026

बगहा: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बगहा में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक मामलों और नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। सीजेपी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्   read more

नीतीश कुमार के बेटे निशांत का बड़ा कदम, चार महीने की सद्भाव यात्रा से करेंगे जनसंवाद
  • Post by Admin on May 02 2026

पटना: बिहार की सियासत में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार 3 मई से अपनी चार महीने लंबी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा को न सिर्फ उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे जेडीयू के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी पहल भी माना जा रहा है। यह यात्रा पश्चिम चंपारण की ऐतिहासिक   read more

15 साल की अक्षरा गुप्ता ने रचा इतिहास, दो सत्रों में चार आयु-वर्ग टूर्नामेंट खेले
  • Post by Admin on Feb 26 2026

रक्सौल: बिहार के रक्सौल की 15 वर्षीय उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने भारतीय क्रिकेट में एक अनोखी मिसाल कायम की है। कम उम्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो घरेलू क्रिकेट ढांचे में विरले ही देखने को मिलता है। अक्षरा गुप्ता ने लगातार दो सत्रों, 2024–25 और 2025–26, में BCCI द्वारा आयोजित चार अलग-अलग आयु-वर्ग टूर्नामेंटों में भागीदारी दर्ज क   read more

अक्षरा गुप्ता ने बिहार जोनल अंडर-19 टीम को दिलाई चैंपियनशिप, 14 साल की उम्र में रचा इतिहास
  • Post by Admin on Jun 13 2025

रक्सौल : बिहार की क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने कम उम्र में वह कारनामा कर दिखाया है, जो शायद ही पहले किसी ने किया हो। महज 14 वर्ष की उम्र में बिहार जोनल अंडर-19 टीम की कप्तानी संभालते हुए अक्षरा ने टीम को न सिर्फ चार मैचों में लगातार जीत दिलाई, बल्कि पूरे टूर्नामेंट की चैंपियनशिप ट्रॉफी भी बिहार की झोली में डाल दी। कप्तान के रूप में यह उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट था, लेकिन मैदान प   read more

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन ने मनाया काला दिवस, OPS बहाली की मांग तेज
  • Post by Admin on Apr 01 2025

रक्सौल : ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन (ECREU) के बैनर तले मंगलवार को पूरे ईस्ट सेंट्रल रेलवे ज़ोन में काला दिवस मनाया गया। स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन के समीप आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के ज़ोनल जॉइंट सेक्रेटरी रत्नेश वर्मा ने किया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने NPS और UPS के विरोध में नारेबाजी की और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किय   read more

पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के साथ कांग्रेस ने दिखाने शुरू किए अपने तेवर
  • Post by Admin on Mar 17 2025

पश्चिम चंपारण: बिहार के युवाओं को उनके ही राज्य में रोजगार दिलाने के संकल्प के साथ इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की साझा पहल "पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा" अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। आज यात्रा की शुरुआत NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कैंप साइट पर ध्वजारोहण कर की। इसके बाद यात्रा ने पश्चिम चंपारण की ओर कूच किया। इस अभियान का उद्देश्य प्रदे   read more

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, नीतीश कुमार अब नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
  • Post by Admin on Mar 05 2025

बेतिया : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को पश्चिम चंपारण में प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अगर एनडीए बिहार चुनाव जीतता है, तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।   प्रशांत किशोर ने कहा, "मोदी जी बिहार दौरे पर नीतीश जी को लाडला मुख्यमंत्री बता रहे थे। अगर वह सच में   read more

डीईओ रजनीकान्त प्रवीण निलंबित, करोड़ों नकद राशि व संपत्ति मिलने का आरोप
  • Post by Admin on Jan 23 2025

बेतिया : बिहार सरकार ने पश्चिम चम्पारण (बेतिया) के जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकान्त प्रवीण को भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में निलंबित कर दिया है। विशेष निगरानी इकाई, पटना द्वारा बुधवार, 23 जनवरी को उनके आवास और अन्य स्थानों पर की गई छापेमारी में प्रारंभिक सूचना के अनुसार, लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि और अचल संपत्ति बरामद हुई है। यह मामला गंभीर भ्रष   read more