समस्तीपुर समाचार

दिखाया गया है 223 चीज़े में से 161-170 ।
जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी में हुई महिला शिक्षिका की हत्या
  • Post by Admin on Dec 24 2024

समस्तीपुर : जिले से एक और हत्या और गोलीबारी की खबर आ रही है। जहां जमीनी विवाद के कारण बढ़ते हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों में हुई जमीनी विवाद से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाह वार्ड संख्या-4 का है। जहां हथियारबंद बदमाशों   read more

लसकारा में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती, किया गया उनके योगदानों को याद 
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के लसकारा गांव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की। समारोह की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा ज   read more

अपनी स्थिति सुधारने के लिए मुसलमानों को देना होगा ध्यान: मुफ्ती सोहराब नदवी 
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर हाई स्कूल के मैदान में “मुसलमान की वर्तमान स्थिति और हमारा दायित्व” शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम में इमारत ए शरिया के नायब नाजिम मुफ्ती सोहराब नदवी ने शिक्षा, समाज सुधार और सामाजिक जिम्मेदारियों पर महत्वपूर्ण विचार रखे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुसलमानों के वर्तमान सामाजिक और आर्थिक हालात पर चर्चा करना और उनके सुधार के उपायों पर विचार-विमर्   read more

जेनिथ सेंट्रल स्कूल में हुई वार्षिक स्पोर्ट्स गेम आयोजित
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर चकनूर रोड स्थित जेनिथ सेंट्रल स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स गेम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी वर्गों के छात्र और छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। खेलों में भाग लेने वाले छात्रों ने न केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया बल्कि मानसिक साहस और अनुशासन की भी मिसाल पेश की। कई बच्चों ने अप   read more

सीओ ने एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : वरीय उपसमाहर्ता सह सीओ रूपेश कुमार ने बीते शनिवार को औंसी तथा हनुमान नगर में अतिक्रमित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया और अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। सीओ रूपेश कुमार ने कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से कड़ी कार्यवाही करेगा। अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित औंसी और हनुमान नग   read more

दलित नेताओं को संविधान और लोकतंत्र के हमले पर तोड़नी होगी चुप्पी : डॉ. सुमन
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जन संस्कृति मंच के प्रमुख संस्थापक और इंकलाबी जनकवि महेश्वर की जयंती के अवसर पर समारोह सप्ताह (22-31 दिसंबर) का शुभारंभ बीते रविवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में हुआ। समारोह की शुरुआत प्रमुख बुद्धिजीवी डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सांस्कृतिक और राजनीतिक क्रांति के महत्व पर जोर दिया गया। क्रांतिकारी सांस्कृतिक   read more

ससुराल गए युवक का बुढी गंडक नदी में उपलाता मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपरा उत्तर गांव के पास बीते रविवार को बुढी गंडक नदी में एक युवक का शव उपलाता हुआ मिला। शव की पहचान पटपरा उत्तर वार्ड 6 निवासी राजेश महतो के पुत्र रमेश कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है। यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा सदमा बन गई है क्योंकि मृतक युवक 18 दिसंबर से लापता था। ससुराल जाते वक्त युवक हुआ था लापता परिवार के मुताबि   read more

रेलवे लाइन के पास मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर रेलवे लाइन के पास बीते रविवार की सुबह एक किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किसान की पहचान संजय कुमार राय के रूप में हुई है जो माधोपुर वार्ड 05 के निवासी थे। संजय राय बीते रविवार सुबह अपने खेत में पानी देने के लिए घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह जब परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग ख   read more

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 
  • Post by Admin on Dec 21 2024

समस्तीपुर : जिले के बेखौफ अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल यह पूरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर की है। अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।   घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक, कई थानों की पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों की पहचान नगर थान   read more

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर फ्रेशर्स डे का आयोजन, छात्रों ने मनाया जश्न
  • Post by Admin on Dec 21 2024

समस्तीपुर : जिले के सिंघिया खुर्द स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के फार्मेसी विभाग में बीते शुक्रवार को नए शैक्षणिक वर्ष 2024-2028 के शुभारंभ पर फ्रेशर्स डे "आगाज : द बिगिनिंग" थीम के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्री गणेश   read more