पटना समाचार

दिखाया गया है 880 चीज़े में से 631-640 ।
अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन : भक्ति व निर्माण का संगम
  • Post by Admin on Sep 17 2024

बिहार : आज  17 सितंबर को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी । ऐसा माना जाता है कि जब भगवान भास्कर कन्या राशि में प्रवेश करते है, उसी पुण्यकाल अवधि में ब्रह्मांड के अभियंता विश्वकर्मा जी का प्रादुर्भाव हुआ। ऐसी मान्यता है कि जितने भी ज्योतिर्लिंग, शिवालय एवं शक्ति पीठ है उन सबका निर्माण विश्वकर्मा जी के द्वारा किया गया हैं। विश्वकर्मा पूजा के दिन कल-कारखान   read more

हम जेडीयू में नहीं हैं : बिजेंद्र यादव
  • Post by Admin on Sep 16 2024

पटना : जेडीयू की बैठक से पहले बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने पार्टी में होने से इनकार कर दिया है। यादव ने कहा कि वह जेडीयू में नहीं हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के फोटो वाले बैनर में बिजेंद्र यादव की तस्वीर नहीं थी। जिसे लेकर मीडिया के सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने यह जवाब दिया I जेडीयू की यह महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा चुनाव के बाद हो रही है I जिसमें पार्टी के कई बड़े   read more

प्रशांत किशोर सरकार बनी तो एक घंटे में खत्म कर देंगे शराबबंदी : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Sep 16 2024

पटना : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए बिहार से शराबबंदी हटाने की बात कह दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अगर जन सुराज पार्टी की सरकार बनती है तो एक घंटे के अंदर शराबबंदी को हटा देंगे I उन्होंने 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी के स्थापना दिवस से पहले, सत्ता में आने पर बिहार में शराबबंदी को तुरंत समाप्त करने की बात कही। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात   read more

समाज के प्रबुद्ध लोगों की जिम्मेदारी है लोकतंत्र में भागीदारी : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Sep 14 2024

पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज पटना के ज्ञान भवन में बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों से आए संवाद सारथियों के साथ एक राज्य स्तरीय बैठक की। बैठक में समाज के प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करते हुए उन्होंने प्लेटो की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर समाज के शिक्षित और प्रबुद्ध लोग राजनीति में हिस्सा नहीं लेंगे तो मूर्ख लोग ही शासन करेंगे। उन्होंने इस विचारधार   read more

कुख्यात अपराधी गब्बर था फरार, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 14 2024

बिहार : बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 संगीन मामलों में फरार अपराधी गब्बर को गिरफ्तार की है I पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र सहित आस पास के कई थानों में इसके खिलाफ संगीन मामले दर्ज हैं I जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त गब्बर डोम को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I हत्या, लूट डकैती जैसी कई घटन   read more

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक समय में मेरे कप्तानी में खेलते थे क्रिकेट : तेजस्वी
  • Post by Admin on Sep 14 2024

बिहार : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी एक क्रिकेटर थे। हालांकि, राजनीति के मैदान में उन्होंने जो सफलता हासिल की, वो क्रिकेट ग्राउंड में नहीं पा सके। वे एक रणजी मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में 2008 से लेकर चार सीजन तक वे दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे, मगर कभी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।   read more

एनसीटीई ने सिलेबस में किया बदलाव, बीएड कोर्स में अब साइंस लैब
  • Post by Admin on Sep 14 2024

बिहार : एनसीटीई ने बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वह दिसंबर तक कॉलेजों की क्षमता का आकलन कर इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेजें। बीआरएबीयू के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि एनसीटीई के निर्देश के अनुसार काम किया जा रहा है। पूरे बिहार में अभी सिर्फ बीआरएबीयू के चार बीएड कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड कोर्स चल रहा है। वहीं चार वर्षीय कोर्   read more

सरकार कर रही है रघुवंश बाबू की उपेक्षा : चित्तरंजन गगन
  • Post by Admin on Sep 13 2024

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने राज्य और केंद्र सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू के निधन के बाद उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की गई थी, लेकिन चार साल बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गगन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वा   read more

प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, बोले- सरकार के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की बात माननी बंद कर दी है
  • Post by Admin on Sep 13 2024

पटना : जन सुराज के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने कटिहार में जन संवाद के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में मुख्यमंत्री की स्थिति ऐसी हो गई है कि ना तो दरोगा, ना इंस्पेक्टर, ना शिक्षक और ना ही बैंक उनकी बात सुनते हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार से पूँजी और श्रम का निर्यात ह   read more

यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट द्वारा आयोजित कनेक्टेक प्रतियोगिता का सफल आयोजन
  • Post by Admin on Sep 13 2024

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर/कोलकाता द्वारा बीते गुरुवार को विद्यापति भवन, पटना में जिले के प्रमुख विद्यालयों के बीच एक प्रमुख अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - कनेक्टेक (यूईएम तकनीकी बोनांजा) का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से लेकर 03:30 बजे तक चली। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर के व   read more