मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,907 चीज़े में से 481-490 ।
ध्वजारोहण से देशभक्ति की भावना तक : मुजफ्फरपुर में सिद्धेश्वर फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस को बनाया यादगार
  • Post by Admin on Aug 15 2025

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता दिवस की सुबह मुजफ्फरपुर के सिद्धेश्वर फाउंडेशन के प्रांगण में देशभक्ति की उमंग और उल्लास का समां बंध गया। समारोह की शुरुआत फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ गुलाब यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे की सलामी के समय उपस्थित लोगों ने गौरवपूर्ण राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस भव्य आयोजन में सं   read more

गो उप फाउंडेशन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर बच्चों को मिली विशेष ट्रेनिंग
  • Post by Admin on Aug 13 2025

मुजफ्फरपुर : बुधवार को जिले के निजी विद्यालय में "गो अप" फाउंडेशन की ओर से मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8, 9 और 10 के करीब 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके लक्षण और पहचान के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल मोबाइल फो   read more

गो अप फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 12 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के ब्रह्मपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में मंगलवार को "गो अप फाउंडेशन" द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रमुख वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने तनाव, डिप्रेशन और चिंता जैसी आम मानसिक चुनौतियों से निपटने के प्रभावी   read more

शिक्षकों के तनाव प्रबंधन पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ
  • Post by Admin on Aug 12 2025

मुजफ्फरपुर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रामबाग, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर उत्पन्न तनाव के समाधान को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई। 12 और 13 अगस्त तक चलने वाली इस संगोष्ठी का मुख्य विषय “शिक्षकों को तनाव प्रबंधन में मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और दार्शनिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाना” निर्धारित किया गया है।   read more

केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां में जोश और उत्साह के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 11 2025

मुजफ्फरपुर : केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां में सोमवार को भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जोश और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश करते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजु देवी सिंह के नेतृत्व में आठ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने सम्मान और देशभक्ति का परिचय दिया। रैली की शुरुआत विद्यालय के मु   read more

शहीद खुदीराम बोस व प्रफुल्ल चाकी की शहादत को समर्पित साइकिल रैली एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • Post by Admin on Aug 11 2025

मुजफ्फरपुर : सोमवार 11 अगस्त 2025 को बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक-सामाजिक मोर्चा "विकल्प" के साथियों ने शहीद खुदीराम बोस व प्रफुल्ल चाकी की शहादत की याद में मालीघाट से एक साइकिल रैली का आयोजन किया। "शहीदों तेरे सपनों को न भूले हैं न भूलेंगे" के गगनभेदी नारों के साथ यह रैली मालीघाट चौक से शुरू होकर जेल रोड, बनारस बैंक चौक, टावर चौक होते हुए खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर समाप   read more

शहीद खुदीराम बोस को नमन : 118वें शहादत दिवस पर जेल में गूंजे वंदे मातरम के स्वर
  • Post by Admin on Aug 11 2025

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद खुदीराम बोस के 118वें शहादत दिवस पर सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल परिसर में भावुक और भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। अहले सुबह से ही जेल का वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया था। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे परिसर में हल्दी और फूलों की महक फैली थी, वहीं बैकग्राउंड में धीमी आवाज में बज रहे   read more

महिलाओं के स्वास्थ्य और घरेलू हिंसा पर सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट का जागरूकता कार्यक्रम
  • Post by Admin on Aug 10 2025

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की ओर से रविवार को अखाड़ा घाट, शेखपुरा ढाब, ग्रीन सिटी कॉलोनी, शिव शक्ति नगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूदा मौसम में स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य सत्र में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौर   read more

सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट ने पुलिस पाठशाला के बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, बांटी पढ़ाई की सामग्री व मिठाइयां
  • Post by Admin on Aug 09 2025

मुजफ्फरपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था ने पुरानी बाजार स्थित पुलिस पाठशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित इस पाठशाला में पढ़ रहे लगभग डेढ़ सौ बच्चों के साथ राखी बांधकर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान बच्चों को राखी, मिठाई, टॉफी, बिस्किट के साथ-साथ पठन-पाठन की सामग्री भी भेंट की गई। कार्यक्र   read more

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी मुजफ्फरपुर शाखा ने दिवंगत संतोष जालान को दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Aug 09 2025

मुजफ्फरपुर : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, मुजफ्फरपुर शाखा में शनिवार को दिवंगत संतोष जालान के सम्मान में एक शोक सभा आयोजित की गई। कंपनी के प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। विदित हो कि संतोष जालान का निधन 6 अगस्त को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद हुआ था। बीते 7 अगस्त को, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक नगर मुजफ्   read more