मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,415 चीज़े में से 401-410 ।
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई मुजफ्फरपुर की चिंता, बूढ़ी गंडक का जलस्तर चढ़ा
  • Post by Admin on Jul 17 2026

मुजफ्फरपुर : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर दिखाई देने लगा है। मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अखाड़ा घाट समेत कई घाटों पर पानी का स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं   read more

देश के शीर्ष शिक्षाविदों के साथ मंथन करेंगे प्रो. डीसी राय, नालंदा विश्वविद्यालय से मिला विशेष आमंत्रण
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को नालंदा विश्वविद्यालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह महत्वपूर्ण बैठक 26 जुलाई को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होगी, जिसमें देश के प्रमुख शिक्षाविद, नीति-निर्माता और सामाजिक विज्ञान संस्à   read more

मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में मंदिर पुनर्स्थापन की मांग, आंदोलनकारियों ने रोकी ट्रेनें
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार से उत्तर बिहार में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया। आंदोलन का नेतृत्व अनिल कुमार कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने दावा किया कि रेलवे द्वारा 15 जुलाई तक उनकी मांग पूरी नहीं किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। आंदोलनकारियों ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप पटना–मुजठ  read more

लोकगीतों में जीवंत हुई शाही लीची की विरासत, वैज्ञानिकों को भेंट की गई 'लीचीया लाले लाल' पुस्तक
  • Post by Admin on Jul 16 2026

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में गुरुवार को आयोजित मासिक किसान–वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के दौरान कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने केंद्र के निदेशक डॉ. बिकाश दास को अपनी पुस्तक 'लीचीया लाले लाल' भेंट की। यह पुस्तक मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित लोकगीतों का संग्रह है। इस अवसर   read more

मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन तेज, 16 जुलाई से रेल रोको अभियान का ऐलान
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर स्थित मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अनिल कुमार ने 16 जुलाई से उत्तर बिहार में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की गई। अनिल कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को मंदिर पुनर्निर्मठ  read more

गायघाट को मिली राजकीय डिग्री कॉलेज की सौगात, उच्च शिक्षा को मिलेगा विस्तार
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) में 39 नए डिग्री कॉलेजों का एक साथ शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय का उद्घाटन बीआरएबीयू के पूर्व कुलपति प्रो. रिपुसुदन श्रीवास्तव ने किया। समारोह में   read more

शिक्षकों का आचरण ही छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला : डॉ. ललित किशोर
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत एवं विद्या भारती बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय "आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग" का समापन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान के संवाहक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के चरित्र निर्माण के प्रमुख आधार होते हैं। समारोह के मुख्य अतिथि विद्य   read more

बदलते दौर में मनोविज्ञान बना करियर का उभरता क्षेत्र, एलएस कॉलेज में विशेष व्याख्यान
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को ‘फ्यूचर प्रॉस्पेक्ट्स ऑफ साइकोलॉजी’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के सामाजिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष एवं पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. ध्रुव कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को मनोविज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध ठ  read more

चंद्रलोक चौक की जर्जर सड़क पर बारिश बनी मुसीबत, स्थानीयों ने उठाई मरम्मत की मांग
  • Post by Admin on Jul 15 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के कलमबाग रोड स्थित चंद्रलोक चौक की बदहाल सड़क स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी   read more

लोक जीवन और जनसंवेदना के सशक्त कवि थे महाकवि राकेश : डॉ. संजय पंकज
  • Post by Admin on Jul 14 2026

मुजफ्फरपुर: आमगोला स्थित शुभानंदी सभागार में महाकवि राकेश स्मृति समिति और नवसंचेतन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर छायावाद के अग्रणी कवि महाकवि राम इकबाल सिंह 'राकेश' की जयंती पर स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और कवियों ने महाकवि राकेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें लोक जीवन, जनसंवेदना और भारतॠ  read more