मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,548 चीज़े में से 2,451-2,460 ।
मुजफ्फरपुर: जिला स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप 2023 सफलतापूर्वक संपन्न
  • Post by Admin on Apr 05 2023

मुजफ्फरपुर : जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में मिठनपुरा स्थित "वैशाली इन्सटिट्युट ऑफ बिजनेस एवं रूरल मैनेजमेंट" महाविद्यालय के सभागार में "वैशाली मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट जिला अंडर-17 (ओपेन और बालिका) शतरंज प्रतियोगिता 2023" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि होली मिशन स्कूल के निदेशक श्री गणवंत कुमार मल्लिक रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्थान के   read more

नए पेंशन नीति के विरोध में सेवानिवृत्त सैनिकों का धरना प्रदर्शन
  • Post by Admin on Apr 03 2023

मुजफ्फरपुर : सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए पेंशन नीति के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को समर्थन देने के लिए बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त सैनिकों ने मुजफ्फरपुर जिला समाहरणालय में धरना प्रदर्शन किया। वहीं, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 12 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया। धरना पर बैठे बिहार राज्य   read more

चिमनी दीवार गिरने से हुआ हादसा, एक की मौत, एक घायल
  • Post by Admin on Apr 01 2023

मुजफ्फरपुर: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले के सकरा इलाके के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के  बांका चौर की है. यहां शनिवार की सुबह रामकिशोर सिंह के ईंट भट्ठा के चिमनी की दीवार का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक दम्पति बुरी तरह से घायल हो गए. इस हादसे से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. कहा जा रहा है कि दंपति झारखंड के लोहरदगा जिले के रहने वाले हैं. घटना की सूचना मिलने पर च   read more

मुकेश पाठक बने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
  • Post by Admin on Mar 25 2023

मुजफ्फरपुर : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश पाठक को पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए पार्टी का जवाबदेही दिया। शनिवार को कुशेश्वरस्थान के धबोलिया हाई स्कूल के प्रांगण में श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. दत्ता ने मुकेश पाठक को प्रदेश अध्यक्ष, अजय कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष व अमरजीत सदा को राष्ट्रीय सगठन मंत्री सह प्र   read more

मुजफ्फरपुर: बिस्किट फैक्ट्री में लगी अचानक आग, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
  • Post by Admin on Mar 23 2023

मुजफ्फरपुर: ज़िले के औद्योगिक क्षेत्र बेला में बुधवार की देर रात अचानक एक बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई जिसके बाद पूरे इंडस्ट्रीज एरिया में हड़कंप मच गया। काम करने वाले मजदूर सड़कों पर भागने लगे। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई से 3 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने में सफलता पाई। इस दौरान अग्   read more

इंटरमीडिएट रिजल्ट: कोमल व लवली बनी कॉमर्स टॉपर, बढ़ाया जिला का मान
  • Post by Admin on Mar 21 2023

मुजफ्फरपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इंटर की परीक्षा में कुल 13.18 लाख परीक्षा शामिल हुए थे, जिसमें 10 लाख परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छह लाख 36 हजार से अधिक लड़कियों ने परीक्षा दी थी। कुल 82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। बीएसईबी ने टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें ज्यादातर लड़कियों ने   read more

कहर बना बेमौसम बरसात, किसानों की तोड़ी कमर
  • Post by Admin on Mar 21 2023

मुजफ्फरपुर : बीते तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। बीते रविवार को बिहार के 23 जिलों में वर्षा हुई है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई है तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। सबसे अधिक गोपालगंज के बैकुंठपुर में 82.2 मिमी. और मधेपुरा के सिंहेश्वर में 60.4 मिमी. वर्षा हुई। हाजीपुर में 43.2 मिमी., महुआ में 42.2 मिमी., मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में 38.2 मिमी., मुजफ्फरपुर में 34   read more

मुजफ्फरपुर से डॉक्टर पुत्र अपहरण कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • Post by Admin on Mar 18 2023

मुजफ्फरपुर : जिले में कांटी थाना क्षेत्र से कल देर शाम डॉक्टर एसपी सिंह के इकलौते पुत्र विवेक का स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने कांटी ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के पास से अपहरण कर लिया था । अपहरण की सूचना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और पुलिस भी हैरान हो गई । जिसके बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद के नेतृत्व   read more

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बुकिंग कर लाई गई शराब की 20 कार्टन जब्त, एक शख्स गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 16 2023

मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 20 कार्टन शराब की बड़ी खेप पकड़ी। रेल पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने न्यू दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन से बुकिंग किया हुआ माल एक ठेले पर रखकर ले जाया जा रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो उस माल को ठेले पर लदवा रहा शख्स ग   read more

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा होगा और मजबूत : अविनाश तिरंगा
  • Post by Admin on Mar 09 2023

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्मठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को पुनः पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस संदर्भ में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करत   read more