कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने रविन्द्र कुमार सिंह
- Post By Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : रविन्द्र कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक विद्वान अधिवक्ता के रूप में रविन्द्र कुमार सिंह के आने से जिला कांग्रेस को एक उत्कृष्ट कानूनी सलाहकार प्राप्त हुआ है।
रविन्द्र कुमार सिंह की इस नियुक्ति पर जिलाप्रवक्ता समीर कुमार, महताब आलम सिद्दीकी, मुकेश त्रिपाठी, कुणाल सहाय, पं. मधुसूदन झा, जूही प्रीतम, कौशल किशोर चौधरी, शैलेन्द्र शर्मा, विकास कुमार टुल्लु, महेन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप चौधरी, जावेद खान, प्रभात चन्द्र, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्रवंशी, मोजक्कीर रहमान, रितेश कुमार सिन्हा, सुमन ओझा, राजू सहनी, और मोहन कुमार सहित कई अन्य सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।