मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,714 चीज़े में से 1,331-1,340 ।
ऑपरेशन सतर्क के तहत 66.06 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) द्वारा "ऑपरेशन सतर्क" के तहत एक बड़ी कार्रवाई में 66.06 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गईl जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है। इसके साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। छठ पर्व के बाद यात्रियों की लौटती भीड़ में निगरानी के दौरान, प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार और उनकी टीम ने ट्रेन संख्या 14006 डाउन में संदिग्ध गतिविधियो   read more

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव के लिए लागू हुई आदर्श आचार संहिता
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव के संदर्भ में मुजफ्फरपुर नगर निगम ने 4 नवंबर 2024 से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। इसके तहत सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, और नागरिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, विज्ञापन या प्रचार सामग्री न लगाएं। नगर निगम ने सार्वजनिक संपत्ति विरूपण नि   read more

मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसार प्रशिक्षण केंद्र मुशहरी के परिसर में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, संयुक्त निदेशक कृषि अभियंत्रण सह राज्य नोडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, उपनिदेशक पौधा संरक्षण तिरहुत प्रमंडल, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की, LDM, मुजफ्फरपुर द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर   read more

आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर यात्री के गिरे हुए मोबाईल को किया उसे सुपुर्द
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्री का गिरा हुआ मोबाइल सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्लेटफार्म नंबर 2 पर गिरा मोबाइल आरपीएफ के प्लेटफार्म उप निरीक्षक गोकुलेश पाठक और आरक्षी ओम प्रकाश यादव ने उठाया। मोबाइल के मालिक जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर वार्ड 29 निवासी नेहा कुमारी ने पहचान और सत्यापन के बाद अपना मोबाइल वापस प्राप्त किया और   read more

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्री का मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : छठ पूजा की समाप्ति के बाद यात्रियों की भीड़ के बीच मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर न्यू एफ.ओ.बी. के पास पुलिस ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर के ही गरहा चौक निवासी 25 वर्षीय विक्की महतो के रूप में हुई है। सूचना के मुताबिक आरोपी ने एक यात्री के जेब से मोबाइल चुराया थाl जिसके बाद पीड़ित यात्री ने शोर मचाया। इस पर आ   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा पटना IGIMS में किया गया पेसमेकर मशीन डोनेट
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने पटना के IGIMS अस्पताल में एक पेसमेकर मशीन दान कियाl इस नेक कार्य की शुरुआत डीसी आलोकानंद बक्शी और एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता जैन के हाथों हुई। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, आई पी पी रीना सिंह, प्रियंका कुमार, श्वेता सिंह और पीपी सुधा सिंह सहित कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित थे। इस पहल से अस्पताल में हृदय रोगी मरीजों   read more

सिल्क समग्र 2 के तहत रेशम कीटपालकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के सहायक उद्योग निदेशक (रेशम) के नियंत्रण में सिल्क समग्र-2 के अंतर्गत SCSP & GEN योजना वर्ष 2024-25 के तहत अंडी रेशम कीटपालकों, कशेरु नर्सरी कृषकों, अंडी बीज कीटपालकों और वीजागार कीटपालकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवंबर 2024 से 7 दिसंबर 2024 तक मुजफ्फरपुर के अंडी बीजपूर्ति केंद्र, महम्मदपुर, गोकुल में आयो   read more

चोरी की 28 मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र में चोरी की मोबाइलों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। 10 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरैया थाना अंतर्गत सादिकपुर निवासी रघुनाथ तिवारी का पुत्र सूरज तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सूरज तिवारी के पास से चोरी की कुल 28   read more

कंचन चंचल कुटीर उद्योग की संचालिका रागिनी देवी की स्मृति में शोक सभा आयोजित
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के खादी भंडार क्षेत्र स्थित पटेल नगर में सोमवार को भारत जोड़ो अभियान के संयोजक और समाजसेवी आनंद पटेल की धर्मपत्नी एवं कंचन चंचल कुटीर उद्योग की संचालिका रागिनी देवी की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर पूर्व मेयर सुरेश कुमार, प्रोफेसर संतोष सारंग, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार सहनी, विशुनदेव यादव, जयचंद्र कुमार, अनिल कुमार अ   read more

लंगट सिंह कॉलेज में आचार्य जेबी कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की मनाई गई जयंती
  • Post by Admin on Nov 12 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज आईक्यूएसी द्वारा कॉलेज के पूर्व शिक्षक, महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर गांधीवादी आचार्य जेबी कृपलानी और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद  की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गईl अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की तथा सहयोगियों के साथ दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन कियाl समार   read more