लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,009 चीज़े में से 821-830 ।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्रों के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन रवाना
  • Post by Admin on Aug 18 2025

लखीसराय : सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरूकता और मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया, मतदान के अधिकार और पारदर्शी मतदान प्रणाली से परिचित कराना है। मोबाइल वैन के माध्यम से विधानसभा क्ष   read more

बिहार में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा, उपमुख्यमंत्री ने की आलान प्रबंधन योजना की घोषणा
  • Post by Admin on Aug 18 2025

लखीसराय : बिहार सरकार राज्य में सब्जियों के उत्पादन और उत्पादकता को नई ऊँचाई देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सब्जियों हेतु आलान प्रबंधन योजना को लागू करने की घोषणा की। इस योजना के लिए कुल 450.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। श्री सिन्हा   read more

श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय शताब्दी उत्सव : राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया गया समारोह
  • Post by Admin on Aug 18 2025

लखीसराय : बड़हिया की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को ज्ञान और संस्कार के शताब्दी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय के शताब्दी वर्ष समापन समारोह और स्मारिका “शताब्दी दर्पण” के लोकार्पण के अवसर पर बिहार के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। समारोह स्थल पर राज्यपाल का स्वाग   read more

भाकपा ने की वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने की तैयारी तेज, राहुल गांधी और तेजस्वी भी शामिल होंगे
  • Post by Admin on Aug 18 2025

लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) लखीसराय ने “वोटर अधिकार यात्रा” को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। पार्टी जिला इकाई के नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर गांव-गांव और मुहल्लों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा 21 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे सिकन्दरा मार्ग से लखीसराय जिला सीमा में प्रवेश करेगी और हलसी, रामगढ़ चौ   read more

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज को संगठित करने का संकल्प
  • Post by Admin on Aug 17 2025

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से रामगढ़ प्रखंड के सत्संडा गांव स्थित बाबा चतुर्भुज मंदिर में रविवार को विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया। यह स्थापना दिवस पूरे देशभर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग सहसंयोजक सोनू पटेल ने कहा कि विहिप की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन संत शक्ति के आशीर्वाद से हुई थी। संगठन का मुख्य उद्   read more

मानदेय बढ़ोतरी की मांग पर कार्यपालक सहायक का काला बिल्ला लगाकर विरोध, हड़ताल की चेतावनी
  • Post by Admin on Aug 17 2025

लखीसराय : जिले के खेल भवन परिसर में रविवार को कार्यपालक सहायक सेवा संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मानदेय बढ़ोतरी एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर सोमवार से सभी कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। स्थानीय संघ के नेताओं ने बताया कि प्रदेश स्तर पर लगातार पत्राचार और वार्ता के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बिहार प्रशासन   read more

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • Post by Admin on Aug 17 2025

लखीसराय : लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के हलसी प्रखंड अंतर्गत सांढ़ माफ पंचायत के शिवसोना गांव में रविवार को आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के कल्याण के लिए न   read more

लखीसराय पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात से पहले अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 17 2025

लखीसराय : जिले में अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए लखीसराय पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के ललापुर गांव निवासी राकेश तांती को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जिसे समय रहते विफल कर दिय   read more

लखीसराय में मतदाता सूची से 48,824 नाम विलोपित, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
  • Post by Admin on Aug 17 2025

लखीसराय : जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण—2025 के क्रम में बड़ा मामला सामने आया है। कुल 48,824 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से बाहर कर दिए गए हैं। इस गंभीर स्थिति पर रविवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली   read more

किउल रेल पुलिस पर किशोर न्याय अधिनियम की अनदेखी का आरोप, भाकपा ने की कड़ी निंदा
  • Post by Admin on Aug 17 2025

लखीसराय : जिले के सदर प्रखंड के खगौल पंचायत अंतर्गत वृंदावन खगौल निवासी उमेश यादव के नाबालिग पुत्र विजय कुमार को किउल रेल पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाकर किउल रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्   read more