लखीसराय समाचार
- Post by Admin on May 02 2025
लखीसराय : जिले में विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन को लेकर शुक्रवार, 2 मई को बिहार गृह रक्षा वाहिनी लखीसराय द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिनमें से 1034 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रारंभिक दौर में आयोजित 1600 मीटर दौड़ में 375 उम्मीदवारों ने सफलता प्र read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की बहुप्रतीक्षित मशाल यात्रा आज लखीसराय के खेल भवन पहुँची, जहाँ जिले के अधिकारियों और सैकड़ों बच्चों ने इस ऐतिहासिक आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ाना है। इस आयोजन में जिले के उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सु read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत मोकामा-झाझा रेलखंड पर स्थित क्यूल आरपीएफ पोस्ट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सतर्क अभियान के तहत प्लेटफार्म 5-6 पर लावारिस अवस्था में पड़े एक पिट्ठू बैग से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में किउल जीआरपी को सूचना देकर शराब को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष, प्रशांत कुमार ने बत read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे "महिला संवाद" कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले के विभिन्न गांवों में ग्रामीण महिलाओं का हुजूम देखा जा रहा है। ये महिलाएं राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं की सफलता के लिए संवाद स्थापित करने और नए कार्यों एवं नीतियों के क्रियान्वयन के लिए एकत्रित हो रही हैं। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू हुआ और अब ग्रामीण महिलाओं के साम read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : जिले में करोड़ों रुपए के कथित शिक्षा घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर महागठबंधन ने मोर्चा खोल दिया है। भाकपा के जिला कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता रजनीश कुमार ने बुधवार को बताया कि महागठबंधन आने वाले दिनों में लखीसराय समाहरणालय पर विशाल धरना देगा। आरोप है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की मिलीभगत से लगातार साक्ष्य नष्ट किए जा रहे हैं और घोटाले में संलिप्त read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर की छात्राओं के साथ श्रम विभाग द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाल श्रम पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी की अगुवाई में यह अभियान बाल मजदूरी के खिलाफ लोगों को जागरूक कर read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अब उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी पहचान फार्मर रजिस्ट्री के तहत सत्यापित की जाएगी। जिले के 36 राजस्व गांवों में नए सिरे से फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य फर्जी किसानों की पहचान कर सरकारी लाभ से उन्हें अलग करना और वास्त read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : जिले के वार्ड संख्या 7, धर्मरायचक स्थित महादलित टोला मुशहरी में बुधवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने की। प्रशांत कुमार ने बाल विवाह के दु read more
- Post by Admin on Apr 30 2025
लखीसराय : जिले में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत उत्पाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार शाम से बुधवार तक चले छापामारी अभियान में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर मुशहरी से दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य जगहों से दो शराबियों को भी हिरासत में लिया गया है। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुर मु read more
- Post by Admin on Apr 29 2025
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में “संकल्प: हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन” कार्यालय द्वारा मंगलवार को हसनपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित धोबी एवं पासवान टोला में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधि read more