विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • Post By Admin on Jun 05 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखीसराय : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, लखीसराय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय लखीसराय श्री पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्रीमती सीमा भारतीय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम श्री राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सब जज प्रथम श्री रंजीत कुमार सोनू, डालसा सचिव श्री विधानन्द सागर सहित न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार एवं सचिव श्री राजेश कुमार सहित अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा धरती को हरा-भरा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।