विश्व पर्यावरण दिवस पर लखीसराय संग्रहालय बना हरित अभियान का केंद्र

  • Post By Admin on Jun 05 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर लखीसराय संग्रहालय बना हरित अभियान का केंद्र

लखीसराय : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखीसराय संग्रहालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन एवं युवा पीढ़ी को जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण का संदेश देना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. मृणाल रंजन एवं वरीय तकनीकी सहायक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से संग्रहालय परिसर में सपाटू (चीकू) का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा भी हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं प्रशासनिक सहभागिता की सराहनीय मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में लिपिक रवि राज के अलावा निजी कर्मी अंकित कुमार, ऋषभ कुमार, शिवम् कुमार तथा संग्रहालय कर्मी पूनम कुमारी, चंचल कुमार, सादिक आलम, नसरुल्ला आलम, विनीता देवी, काजल देवी, रागनी देवी एवं श्याम बिहारी सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रोपे गए पौधे की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।