लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,066 चीज़े में से 641-650 ।
अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष 2025 की शुरूआत, जिले भर में खुशियों का माहौल
  • Post by Admin on Jan 02 2025

लखीसराय : अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष 2025 की शुरुआत जिले भर में उल्लास और उत्साह के साथ हुई। बुधवार को जिले के प्रमुख मंदिरों और पिकनिक स्पॉट्स पर भारी भीड़ देखने को मिली। परिवार संग खुशियां मनाने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर वर्ग के लोग उमड़े। जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों जैसे मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर, श्री श्री 108 इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम, श्रृंगी ऋष   read more

सरकारी योजना का लाभ लेने में किसान उदासीन, बिचौलियों की चांदी
  • Post by Admin on Jan 02 2025

लखीसराय : धनहर क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले लखीसराय जिले में सरकारी धान खरीद योजना किसानों तक पहुंचने में विफल साबित हो रही है। धान अधिप्राप्ति के लिए स्थापित समितियां और पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) किसानों के बजाय बिचौलियों के लिए मुनाफे का जरिया बन गए हैं। धान बेचने की सरकारी प्रक्रिया जटिल और समय-साध्य होने के कारण किसान इससे उदासीन हो रहे हैं। किसानों को धान   read more

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बैठक आहूत, उपायों पर चर्चा
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : शहर में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बीते सोमवार को समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जाम की समस्या, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, प्रदूषण जांच, ब्लैक स्पॉट, बस स्टॉप यो   read more

अलाभान्वित समूह के बच्चों का निजी विद्यालयों में दाखिला, अभियान शुरू
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : जिले में निजी विद्यालयों में अलाभान्वित समूह के बच्चों के नामांकन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान आरटीआई के तहत निजी विद्यालयों में आरक्षण नीति के पालन और बकाया प्रतिभूति राशि के भुगतान को लेकर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने बीते सोमवार को अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस अभियान की जानकारी दी। उन   read more

शराब बनाने और बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने शराब बनाने और बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कामतानगर गाँव में छापेमारी की, जहाँ दो व्यक्ति शराब बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने त्वरित कार्यवाई की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सखीचंद चौधरी (40 वर्ष) और नितीश कुमार (44 वर्ष) क   read more

रेलवे सुरक्षा बल ने बच्चों को दी सुरक्षा और कानून की जानकारी
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) किऊल ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और लोगों की जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया। उप निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने लखीसराय-करौता पत्नेर सेक्शन के संसार पोखर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों को जागरूक किया। आरपीएफ ने बच्चों को रेलवे लाइनों के पास अनावश्यक रूप से घूमने, ट्रेन पर पत्थर फेंकने, रेल लाइ   read more

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले में 11 अभ्यर्थियों का चयन
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में बीता सोमवार दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन निजी कंपनियों ने 57 रिक्तियों के लिए अवसर प्रदान किए, लेकिन निर्धारित मानदंडों के अनुरूप केवल 36 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। इनमें से 11 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। जिला कौशल व   read more

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखीसराय का दमदार प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 31 2024

  लखीसराय : पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित 5वीं रामदेव महतो मेमोरियल राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखीसराय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से जिले का खेल जगत गर्वित है। सोमवार को खिलाड़ियों की घर वापसी पर जिला समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने टीम का स्वागत किया। डीएम ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्र   read more

स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर कचरा संग्रह के लिए बाल्टियों का वितरण
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय द्वारा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीते सोमवार को वार्ड संख्या 24 के पार्षद सुनील कुमार ने घर-घर कचरा संग्रह के लिए अलग-अलग दो बाल्टियों का वितरण किया। इनमें एक बाल्टी सूखे कचरे और दूसरी गीले कचरे के लिए दी गई है। वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि इस पहल से सफाई कर्मचारियों को घर-घर से कचरा संग्रह   read more

अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर आक्रोश, माकपा ने गृहमंत्री का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Dec 31 2024

लखीसराय : डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ संसद में गृह मंत्री द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित मुख्य चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर माकपा के वरिष्ठ नेता मोती शाह ने कहा कि अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर   read more