लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,325 चीज़े में से 571-580 ।
जिला स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित, राज्य स्तर के लिए पांच प्रतिभागियों का चयन
  • Post by Admin on Mar 10 2025

लखीसराय : जिले में विद्यापीठ चौक के समीप स्थित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में जिला स्तरीय टीएलएम (शैक्षणिक उपकरण) मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम और डाइट की प्राचार्य वंदना कुमारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। जिला स्तरीय टीएलएम मेला में प्रदर्शन इस मेले में संकुल स्तर से प्रखंड स्तर तक आयोजित मेलो   read more

कृषि विभाग ने शुरू किया नए सिरे से फार्मर रजिस्ट्री अभियान, भूमि संबंधित जानकारी भी होगी दर्ज
  • Post by Admin on Mar 09 2025

लखीसराय : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को और पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने नए सिरे से फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान का प्रारंभ जिले के सभी अंचलों के समीपवर्ती दो-दो राजस्व गांवों से किया जाएगा। प्रारंभिक दौर में चयनित राजस्व गांवों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां कृषि और राजस्व विभाग के   read more

526 बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
  • Post by Admin on Mar 09 2025

लखीसराय : जिला मुख्यालय के नया बाजार स्थित टाउन हॉल में रविवार को राज्य सरकार के निर्देश के तहत 526 बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने जानकारी दी कि यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह तीसरे चरण की बहाली में चयनित शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था। समारोह को सं   read more

साहू समाज ने सौहार्दपूर्ण रूप से मनाया होली मिलन समारोह
  • Post by Admin on Mar 09 2025

लखीसराय : साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस समारोह में समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकता व भाईचारे का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली गीतों ने कार्यक्रम को रंगीन और जीवंत बना दिया। समाज के सदस्य और बच्चे एक साथ रंग-बि   read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 08 2025

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित समारोह में महिला स्वास्थ्य कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएस डॉ. बीपी सिन्हा ने की और उन्होंने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मूवमेंट देकर सम्मानित किया। इ   read more

श्री श्याम फागन मेलो का तीन दिवसीय भक्ति कार्यक्रम 9 से शुरू
  • Post by Admin on Mar 08 2025

लखीसराय : जिले के पुरानी बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर के सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री श्याम फागन मेलो का तीन दिवसीय भक्ति कार्यक्रम 9 मार्च से शुरू हो जाएगा। यह भव्य आयोजन 11 मार्च तक जारी रहेगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विजय बंका, मंत्री रेखा शर्मा और कोषाध्यक्ष श्रवण संथालीया ने बताया   read more

वाहन चेकिंग के दौरान 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 08 2025

लखीसराय : जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान  रामगढ़ चौक नहर पर लखीसराय की ओर जा रहे एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान जागेश्वर चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी पु.अ.नि. काजल कुमारी की अगुवाई में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, राजू चौधरी को TVS मोटरसाइकिल पर सवार देखा गया। जब प   read more

अवैध शराब की बिक्री कर रहे दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 08 2025

लखीसराय : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। पहला मामला बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हिया स्टेशन से सामने आया है। जहां पुलिस ने प्रियंका कुमारी उर्फ प्रीति कुमारी को गिरफ्तार किया। प्रियंका के पास से 4.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद ह   read more

बेहतर बागवानी के लिए 22 किसानों को भेजा जाएगा पश्चिम बंगाल
  • Post by Admin on Mar 08 2025

लखीसराय : कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा बेहतर बागवानी के लिए किसानों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत, 18 मार्च को 22 किसानों का एक दल पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा, जहां उन्हें फूलों की खेती, विशेष रूप से गेंदा और गुलाब फूलों की खेती के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आत्मा के परियोजना निदेशक और जिला कृषि पदा   read more

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव कार्यक्रम : 16 मार्च तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण
  • Post by Admin on Mar 08 2025

लखीसराय : राज्य भर में 15 मार्च से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव कार्यक्रम को लेकर बच्चों के मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण के कार्य में तेजी लाने की दिशा में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम द्वारा निर्देश पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में सभी डीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और सरकारी/ गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानों को पंजीकरण कार्य में सहयोग करने का आदेश दिया गया ह   read more