सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल के लिए लखीसराय की अंडर-17 टीम किशनगंज रवाना
- Post By Admin on Jul 11 2026
लखीसराय : 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय जिले की बालक फुटबॉल टीम शनिवार को किशनगंज के लिए रवाना हुई। सूरजगढ़ा स्थित बड़ी दुर्गा स्थान से अधिवक्ता एवं वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल तथा जिला खो-खो एवं गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
जिला खो-खो एवं गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत ने बताया कि टीम का चयन जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के मार्गदर्शन में किया गया है। सभी खिलाड़ियों को जिला खेल भवन से प्रतियोगिता के लिए जर्सी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किशनगंज के बीएसएफ ग्राउंड, खगड़ा खेल मैदान में किया जाएगा। लखीसराय जिले की अंडर-17 टीम में नितेश कुमार, अभय राज, जयंत कुमार, अंकित राज, युवराज कुमार, अंकुश राज, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार, आदित्य ओम, रोशन कुमार, ऋषभ कुमार, आदित्य राज, दिलखुश कुमार, आदर्श राज, आयुष राज, सुशांत कुमार, निखिल कुमार तथा आर्यन राज सहित कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम के कोच नीरज सिंह क्षत्रिय हैं।
इस अवसर पर संत मेरी इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य एवं जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस, जिला खेल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन कुमार, खेल शिक्षक सुशांत सिंह, दिनेश कुमार, राजीव कुमार रंजन, नीरज कुमार निराला, समीर पांडे, जंग बहादुर सिंह और सुशील कुमार मौजूद रहे।खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, एनडीपी स्कूल के निदेशक एवं गतका एसोसिएशन ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, सूरजगढ़ा नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सज्जन सिंह, उपसभापति बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, वार्ड पार्षद सुखा झा, जदयू नेता गणेश कुमार, जिला वुशु संघ के सचिव धीरज कुमार, जिला कराटे संघ के सचिव गुंजन कुमार, जिला खो-खो कोच अंकित कुमार, गुरिया कुमारी तथा तन्नु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि लखीसराय की टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।