लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Apr 12 2026
लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भारतीय गौवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मौनी बाबा आश्रम, चांदपुर डाबरग्राम (देवघर) में संपन्न हुई, जिसमें झारखंड एवं दक्षिण बिहार प्रांत के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता विश् read more
- Post by Admin on Apr 12 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय द्वारा शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार एवं सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब भी बरामद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किउल स्टेशन क्षेत्र में दिलखुश कुमार (20), निवासी बिशनपुर, पोचेहरा, थाना लोडियाटांड़, जिला मुंगेर को 8 लीटर च read more
- Post by Admin on Apr 12 2026
लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत एक सराहनीय कार्रवाई में ट्रेन में छूटा यात्री का बैग बरामद कर उसे सुरक्षित वापस कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को रेल मदद संदर्भ संख्या 2026041202886 के माध्यम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 13334 डाउन में एक यात्री का बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात बल ने तत्परता दिखात read more
- Post by Admin on Apr 12 2026
लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत एक सराहनीय कार्रवाई में किउल रेलवे स्टेशन से एक लापता किशोर को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 05:00 बजे सहायक उप निरीक्षक मदन मोहन सिंह अपने स्टाफ के साथ प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान हावड़ा दिशा क read more
- Post by Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय की अध्यक्षता में सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं सह-थानाध्यक्षों की उपस्थिति में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिले में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामल read more
- Post by Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : शनिवार को पुलिस अधीक्षक महोदया, लखीसराय ने पुलिस केंद्र परिसर में आयोजित वाहन परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस वाहनों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहनों की लॉग बुक, सर्विसिंग रिकॉर्ड, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा सायरन आदि की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया क read more
- Post by Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : जिले में एचआईवी/एड्स नियंत्रण को लेकर शनिवार को सदर अस्पताल लखीसराय के सभागार में “मिशन एड्स सुरक्षा” के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने की। इसमें जिले के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, आशा फेसिलिटेटर, परामर्शी, प्रयोगशा read more
- Post by Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय की ओर से पुराना बाजार स्थित स्थल पर श्रद्धांजलि सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक read more
- Post by Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : जिले में सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने और उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने का कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। बैठक में बताया गया कि अब तक कुल 7291 पंजीकृत आवेदकों में से केवल 4680 उपभोक्ता read more
- Post by Admin on Apr 11 2026
लखीसराय : जल शक्ति अभियान (जल संचयन जन भागीदारी) के अंतर्गत शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वर्षा जल संचयन, परंपरागत जल स् read more