लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Feb 13 2025
लखीसराय : सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट और अन्य अधिकारियों के साथ स्थल चयन के लिए मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के उत्तर और दक्षिण दोनों ओर read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
लखीसराय : अमनौर के भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल बुधवार को जिले में पहुंचे। वहां उन्होंने समाज के लोगों से आगामी 19 फरवरी को पटना में आयोजित कुर्मी एकता रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। यह रैली मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगी। जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर एक सामाजिक सम्मेलन भी होगा। विधायक मंटू पटेल ने कहा कि यह आयोजन राज read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में बुधवार को संत रविदास जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वार्ड संख्या 13 में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संत रविदास आश्रम भवन की नींव रखी गई। सामाजिक कार्यकर्ता बटोरन दास ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के आयोजकों में अशोक रविदास, चंदन दास, शिक्षक राजीव कुमार सिंह, read more
- Post by Admin on Feb 13 2025
लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में शराब तस्करी और शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जकरपुरा गांव से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिला उत्पाद पुलिस के सब-इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जकरपुरा निवासी मृत्यंजय झा के पुत्र मंतोष कुमार के रूप म read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
लखीसराय : 10 फरवरी को लखीसराय जिले के पचना रोड, चाँदनी चौक, पटेल नगर वार्ड 17 निवासी टिंकू साव ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री समनम कुमारी के लापता होने के संबंध में थाना कबैया के अध्यक्ष से मदद की अपील की है। टिंकू साव ने बताया कि उनकी पुत्री समनम कुमारी, जो कि 10वीं की छात्रा है, संध्या के समय घर से बाहर गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। उन्होंने अपने संबंधियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
लखीसराय : मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन सह सचिव जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण मातृ एवं प्रसवकालीन मृत्यु निगरानी और प्रतिक्रिया (एमपीडीएसआर) पर केंद्रित था। कार्यक्रम में प्रमंडल स्तर से रूप नारायण शर्मा, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक, मुंगेर प्रमंडल और डॉ. नीलू ने प्रशिक्षक के रूप में भ read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
सूर्यगढ़ा : साहित्य, शिक्षा, कला, संस्कृति, समाज और राष्ट्र हित में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए वृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा (उत्तर प्रदेश) ने सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय विनीत को अकादमी का सदस्य नियुक्त किया। डॉ. विजय विनीत को उनके शोध आलेखों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृ read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
लखीसराय : सदर प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय विद्यापीठ के निकट एनएच 80 किनारे स्थित इंग्लिश मोहल्ला के सामुदायिक सामूहिक विवाह भवन में प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 18 फरवरी को होने वाली जिला स्तरीय राजग कार्यकर्ता बैठक की तैयारी और इसके सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लखीसर read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
लखीसराय : विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सूर्यगढ़ा और कवैया थाना क्षेत्र में पांच व्यक्तियों के खिलाफ अवैध शराब बेचने और बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जानकारी के आधार पर यह कार्यवाही की, जिसमें अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। थाना सूर्यगढ़ा के अंतर्गत महेश यादव के पुत् read more
- Post by Admin on Feb 11 2025
लखीसराय : बड़हिया प्रखंड के सुदूरवर्ती टाल क्षेत्र स्थित आदर्श भारती कोचिंग सेंटर में सोमवार को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रधान शिक्षक राजीव कुमार, व्यवस्थापक रामप्रसाद कुमार और अन्य शिक्षकगण के नेतृत्व में किया गया। आदर्श भारती कोचिंग सेंटर की स्थापना 2008 में शिक्षा के क्षेत् read more