लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पटना के राजेन्द्र नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पटना महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया। इस अवसर पर संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने पर्यावरण भारती के कार्यों और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। पर्यावरण भारती की स्थापना 2008 में पटना महानगर के राजेन् read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : जिले के नगर परिषद सूर्यगढ़ा स्थित संत मैरी इंग्लिश स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर के दूसरे दिन प्राथमिक उपचार और राष्ट्रीय ध्वज व स्काउट-गाइड ध्वज को सही तरीके से बांधने पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर 26 जनवरी के मद्देनजर आयोजित किया गया है, ताकि बच्चों को देशभक्ति और मानव सेवा की भावना से प्रेरित किया जा सके। शिविर read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : गुरुवार को राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा रहाटपुर ग्राम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा भागीरथ ठाकुर की धर्मपत्नी शकुंतला देवी के स्वर्गवास के अवसर पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व उमाशंकर ठाकुर ने किया। जबकि अध्यक्षता जिला संयोजक राम-लखन शर्मा ने की। सभा का मंच संचालन जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शकुंतला देवी क read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मध्यरात्रि में बालूघाटों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी और सहायक निदेशक खान एवं भूतत्व ने संयुक्त रूप से भाग लिया। जांच के दौरान नगरदार बालूघाट पर चार ट्रैक्टरों को भींगा बालू का अवैध read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : तेतरहाट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में शराब सेवन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, झिनौरा के वार्ड नंबर 12 निवासी बाबुलाल मांझी के पुत्र सुनील मांझी को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी गश्ती अभियान के दौरान की गई। गश्ती दल को सुनील मांझी संदिग्ध स्थिति में मिला। जांच में उसके शराब पी read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में बीते बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय परिसर से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाना था। रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न संदेशों को प्रसारि read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान और गणित के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मध्य और उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के छात्रों को विज्ञान और गणित विषय में रुचि पैदा करने के लिए शिक्षकों को हर महीने दीक्षा आधारित माइक्रो इंप्रूव read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : सदर प्रखंड क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर आई है। अब नीलगाय और जंगली सूअरों के आतंक से निपटने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। किसानों को इन वन्य प्राणियों से होने वाले फसल नुकसान और जान-माल की क्षति से बचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत किसान ग्राम पंचायत की वेबसाइट पर जाकर नीलगाय और जंगली सूअर को मारने के लिए आवेदन कर सकते हैं। read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : आदर्श दुर्गा पूजा समिति न्यास बोर्ड कजरा के तत्वावधान में बुधवार को राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कजरा बाजार से शुरू होकर खैरा महसोनी ग्राम स्थित ठाकुरबाड़ी और माधोपुर बजरंगबली मंदिर तक निकाली गई इस यात्रा में 101 कुंवारी कन्याओं ने अपने माथे पर कलश लेकर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को गुंज read more
- Post by Admin on Jan 23 2025
लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित नया बाजार के राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। परिवहन विभाग के जिला पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में नवम और द read more