लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,722 चीज़े में से 411-420 ।
नीट पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा : 30 संदिग्ध गिरफ्तार, मेडिकल छात्र और बायोमेट्रिक कर्मी भी शामिल
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : जिले में 21 जून को आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों के जरिए परीक्षा दिलाने वाले एक संगठित गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। लखीसराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन परीक्षा केंद्रों से कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी परीक्षार्थी, मूल अभ्यर्थी, सहयोगी तथा बायोमेट्रिक कर्मी शामिल हैं। मामले में किउल एवं कवैया थाना में प्राथमिकी दर्ज क   read more

आर्म्स एक्ट मामले में टिंकू कुमार को बड़ी राहत, अपीलीय अदालत ने किया बरी
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : अमहरा थाना कांड संख्या 86/2023 से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम, लखीसराय राजन कुमार की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नामजद अभियुक्त टिंकू कुमार, निवासी बभनगावां, को आरोपों से बरी कर दिया। जानकारी के अनुसार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, लखीसराय की अदालत ने पूर्व में टिंकू कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए ती   read more

डीएम शैलेंद्र कुमार ने बैंकर्स को दिया लक्ष्य पूरा करने का निर्देश, ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कृषि, पशुपालन, मत्स्य, किसान क्रे   read more

स्व. सिंघो तांती को पौधारोपण से श्रद्धांजलि, विश्व वर्षावन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Jun 22 2026

लखीसराय : विश्व वर्षावन दिवस एवं समाजसेवी स्वर्गीय सिंघो तांती की पुण्य स्मृति के अवसर पर चानन प्रखंड के इटौन, मननपुर में पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देव वृक्ष पीपल के दो, अगस्त के दो तथा कनेल के दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवन का संदेश दिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व शक्ति कुमार महतों ने किया, जबकि वैद्य दी   read more

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर भाजपा का सम्मेलन, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रखा रोडमैप
  • Post by Admin on Jun 21 2026

लखीसराय :भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रधान कार्यालय, लखीसराय में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी से   read more

लखीसराय में योग का महाकुंभ : हजारों साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
  • Post by Admin on Jun 21 2026

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास (पतंजलि परिवार) लखीसराय के तत्वावधान में जिलेभर में योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। हजारों स्वास्थ्य साधकों, योग प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता से पूरा जिला योगमय नजर आया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।   read more

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में अभिभावक संवाद सत्र आयोजित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन
  • Post by Admin on Jun 21 2026

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में अभिभावक संवाद सत्र (पेरेंट्स इंटरेक्शन सेशन) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की आधुनिक शिक्षण   read more

भारत स्वाभिमान न्यास के नेतृत्व में लखीसराय में भव्य योग महोत्सव आयोजित
  • Post by Admin on Jun 21 2026

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के सौजन्य से लखीसराय में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पतंजलि परिवार के योगी योद्धाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य कार्यक्रम लायंस क्लब परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन   read more

लखीसराय में स्वास्थ्य विभाग व आयुष समिति का भव्य योग समागम, निरोग जीवन का दिया संदेश
  • Post by Admin on Jun 21 2026

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन, लखीसराय में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, लखीसराय एवं जिला आयुष समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। योग प्रशिक्षक श्री ज्वाला   read more

योग, स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश, बीएनएम कॉलेज घाट पर योगाभ्यास के साथ हुआ वृक्षारोपण
  • Post by Admin on Jun 21 2026

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) एवं बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन समिति (बीजीसीएमएस) के निर्देशानुसार बड़हिया प्रखंड स्थित बीएनएम कॉलेज घाट पर योग, स्वच्छता, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास, स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण की श   read more