लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,277 चीज़े में से 1,381-1,390 ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा जिले में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार और छायादार वृक्षों के साथ औषधीय पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व हिमांशु कुमार ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज पूरे विश्व मे   read more

बाढ़ राहत में स्काउट गाइड ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, सामग्री वितरण में किया सहयोग
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है। जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर राहत कार्यों पर नजर रखने का निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में, बुधवार को जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत बाढ़ प्रभावित परिवार   read more

कौशल विकास को लेकर किसानों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : जिला कृषि कार्यालय के सभागार में बुधवार को कौशल विकास योजना अंतर्गत एक्सटेंशन सर्विस प्रोवाइडर विषय पर दस दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। जिसका विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु आदि द्वारा उद्घाटन  किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर लगातार 10 दिनों तक चलेगाI जिसमें कुल 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्   read more

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन
  • Post by Admin on Sep 24 2024

लखीसराय : मंगलवार को माउंट लिटेरा जी स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका के रूप में ईस्ट जोन की क्लस्टर स्कूल डायरेक्टर जेबा तस्लीम थी। पांच घंटे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्होंने विस्तार से शिक्षकों को बताया कि हर एक गुजरते हुए दिन के साथ कैसे शिक्षा पद्धति बदल रही है और कैसे शिक्षक बदलते समय   read more

सखी वार्ता के तहत कजरा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 24 2024

लखीसराय : जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वाव्धान में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय एव मध्य विद्यालय कजरा के छात्राओं के बीच संकल्प-हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना तथा मिशन शक्ति के 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला एवं किशोरियों के मुद्दे, लैंगिंक   read more

जिउतिया को लेकर परीक्षा रद्द, जाने कब होगी परीक्षा
  • Post by Admin on Sep 24 2024

लखीसराय : जिउतिया पर्व को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में 25 सितंबर को पूर्व से निर्धारित परीक्षा को रद्द कर आगे की तिथि में आयोजित किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम द्वारा जारी निर्देश पत्र के अनुसार कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 25 सितंबर को जिन विषयों की परीक्षा निर्धारित है, उसे अपरिहार्य कारणों से अब एक अक्टूबर क   read more

सरकारी और निजी विद्यालय में स्काउट-गाइड दल का होगा गठन
  • Post by Admin on Sep 24 2024

लखीसराय : जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के दल का गठन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने इसे लेकर नया दिशा निर्देश जारी किया है। विदित हो कि बीते कुछ दिन पूर्व ही बिहार सरकार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा बिहार के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को उच्च/माध्यमिक एवं मध्य विद्यालयों में स्काउट्स एण्ड गाइड्स कार्यक्र   read more

दो लाख में आइपीएस बनने वाला मिथिलेश अब बनेगा डॉक्टर
  • Post by Admin on Sep 24 2024

लखीसराय : लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव निवासी 19 वर्षीय मिथिलेश कुमार को आईपीएस की ड्रेस में घूमते हुए पिछले दिनों पाया गया थाI जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया थाI 10वीं पास मिथिलेश कुमार फर्जी तरीके से आईपीएस अधिकारी बन चुके हैंI अब उनकी इच्छा डॉक्टर बनने की हैI दो लाख रुपये देकर आईपीएस अधिकारी बनने वाले मिथिलेश कुमार अब डॉक्टर बनना चाहते   read more

संतानों की दीर्घायु के लिए माताएं रखती हैं जीवित्पुत्रिका व्रत
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : माताओं द्वारा पुत्र के दीर्घायुष्य, आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस बार 25 सितंबर, बुधवार को हैं। यह व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, जबकि सप्तमी अष्टमी तिथि पर इस व्रत को नहीं किया जाता हैं। इस बार माताओं को 24 सितंबर, मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत करने की सलाह दी गई है। पंडित गिरीश मिश्र ने   read more

सिविल सर्जन ने बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Sep 21 2024

लखीसराय : शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिन्हा ने मंडल कारा का दौरा कर बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रबंधक अरविंद कुमार राय और जिला पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार लाल भी उनके साथ थे।  महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए डॉ. सिन्हा ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जे   read more