लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,277 चीज़े में से 1,371-1,380 ।
करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत (सेव द चिल्ड्रेन) द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत किशोर-किशोरियों के लिए करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण कार्यालय भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज   read more

अल्मोड़ा में लखीसराय के किसानों की पाठशाला
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : जिले के सात प्रखंडों से चयनित 30 किसान इन दिनों अल्मोड़ा के पाठशाला में मोटे अनाज की उन्नत खेती की विधियों को सीख रहे हैं। यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा, काठगोदाम में चल रहा है। किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत यंत्रों और मोटे अनाज की खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण की   read more

उपमुख्यमंत्री ने चलाया भाजपा सदस्यता अभियान, सैकड़ों ने ली सदस्य्ता
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सदस्यता महा अभियान की शुरुआत की। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 स्थित कोर्ट परिसर में आयोजित इस अभियान के तहत उन्होंने अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।  इसके बाद उपमुख्यमंत्री न   read more

प्रखंड उपप्रमुख की कुर्सी गिरी, पंचायत समिति के सदस्यों ने लगाया अविश्वास प्रस्ताव
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : प्रखंड के उपप्रमुख वीरेंद्र महतो को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। पंचायत समिति के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से उनके खिलाफ आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटा दिया। मंगलवार, 24 सितंबर को प्रखंड प्रमुख रंजू देवी को पुनः प्रखंड प्रमुख पद पर विराजमान किया गया। इसके बाद कुल 14 में से 9 उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने मिलकर उपप्रमुख वीरेंद्र महतो के खिलाफ अविश्वा   read more

बाढ़ राहत में पारदर्शी मुआवजा और बिजली आपूर्ति जारी : डीएम
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बुधवार को प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जानकारी दी कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है और आगे की योजनाओं पर भी कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है ताकि संक्रमण फैलने   read more

बाढ़ राहत में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे : ललन सिंह
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को लखीसराय कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए बाढ़ राहत कार्यों में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्यों में बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।  केंद्रीय मंत्री न   read more

जॉब कैंप में 27 अभ्यर्थियों का चयन, 32 शॉर्टलिस्ट किए गए
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय के सभागार में बुधवार को एक जॉब कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी देखरेख जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने की। इस कैंप में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि कौशल कुमार राम ने भाग लिया। कैंप में कुल 42 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 32 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 27 का ऑन स्पॉट चयन किया गया। चयनित अभ्य   read more

निजी स्कूलों की पेंडिंग प्रक्रिया के लिए शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय अभियान शुरू
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) कार्यालय में शिक्षा विभाग के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निजी स्कूलों की पेंडिंग कार्यों के निष्पादन हेतु तीन दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य निजी विद्यालयों द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर लंबित आवेदनों को समय पर निबंधित करना है। मंगलवार देर शाम आयो   read more

उड़ान परियोजना के तहत किशोर किशोरी नेतृत्व अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहाट पंचायत स्थित नवाडीह महादलित टोला में उड़ान परियोजना के तहत किशोर-किशोरी नेतृत्व अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों और किशोरियों के आत्मनिर्भरता, क्षमतावर्धन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।  कार्यक्रम की शुरुआत में प्रखंड समन्वयक ने अपने संबोधन में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम किशोर-किशोरियों   read more

दफादार चौकीदार संघ का धरना, 8 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Sep 25 2024

लखीसराय : बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की जिला इकाई द्वारा बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिला समाहरणालय परिसर में निर्धारित धरनास्थल पर संघ के राज्य उपाध्यक्ष रामबिलास पासवान की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संत सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान 8 सूत्री मांग पत्र जि   read more