लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Feb 11 2026
लखीसराय : एससीईआरटी पटना के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय स्थित खेल भवन में निबंध, लिखित क्विज एवं वक्तृत्व कला की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी यद read more
- Post by Admin on Feb 10 2026
लखीसराय : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लखीसराय जिले में क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करना तथा राज्य कार्यालय, जॠread more
- Post by Admin on Feb 10 2026
लखीसराय : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाई मद्यनिषेध थाना लखीसराय के नेतृत्व में की गई, जिसमें 04 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जब्त की गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पहली कार्यवाई काल भैरव, थाना अमहरा क्षेत्र में की गई, जहां वार्ड संख्या 15 निवासी उर्मिलà read more
- Post by Admin on Feb 10 2026
लखीसराय : जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और उन्मूलन के उद्देश्य से सर्वजन दवा सेवन अभियान का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान का उद्घाटन किया। read more
- Post by Admin on Feb 09 2026
लखीसराय: सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर, नया बाजार लखीसराय में माता स्व. जीरा देवी की पुण्य स्मृति में पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी श्याम कुमार मोदी ने किया। पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वठread more
- Post by Admin on Feb 09 2026
लखीसराय: श्रमिक अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के आह्वान के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की लखीसराय जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड हर्षित यादव ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधॠread more
- Post by Admin on Feb 08 2026
लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद के बंजरग दल द्वारा रविवार को लखीसराय प्रखंड के दुगाय गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी ने की, जबकि संचालन विहिप के जिला मंत्री बंटी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री बंटी ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान औठread more
- Post by Admin on Feb 08 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मद्यनिषेध थाना, लखीसराय द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री और सेवन के मामलों में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र के खेड़ा महसौनी वार्ड संख्यà read more
- Post by Admin on Feb 08 2026
लखीसराय : फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत 10 फरवरी 2026 से सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के कुल 11,14,234 लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएंगी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर रविवार को सदर अस्पताल सभागार में मीडिया सहयोठread more
- Post by Admin on Feb 07 2026
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत समहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में विभिन्न प्रखंडों से आई आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए “100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार read more