लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,671 चीज़े में से 1,121-1,130 ।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Feb 01 2025

लखीसराय : सदर अस्पताल, लखीसराय के सभागार में शुक्रवार को सिविल सर्जन-सह-सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रामगढ़ चौक, हलसी, लखीसराय सदर और बड़हिया के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।   बैठ   read more

इंटर परीक्षा में ड्यूटी से नदारद 34 शिक्षकों पर गिरी गाज, होगी कार्यवाही
  • Post by Admin on Feb 01 2025

लखीसराय : जिले में 01 फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त 34 शिक्षकों द्वारा ड्यूटी जॉइन न करने पर जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।   सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को परीक्षा वीक्षकों को उनके निर्धारित परीक्षा   read more

वारंटी सुनील राम गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी
  • Post by Admin on Feb 01 2025

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनयम के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ गांव निवासी सुनील राम, पिता- भूलेल राम को पुलिस उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में रात्रि अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।   पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुनील राम के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत   read more

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Feb 01 2025

लखीसराय : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा नगर परिषद के वार्ड संख्या 29, महतो टोला मकुना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम की नोडल पदाधिकारी बंदना पांडेय ने की।   इस अवसर पर बंदना पांडेय ने बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा, "यदि बेटा भाग्य से होता है त   read more

कृषि सांख्यिकी रब्बी आवृत्ति चर्या का आयोजन
  • Post by Admin on Feb 01 2025

लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर स्थित अनुमंडल सभागार में शुक्रवार को कृषि सांख्यिकी से संबंधित रब्बी मौसम हेतु आवृत्ति चर्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रब्बी फसलों की कटाई से जुड़े आंकड़ों के संग्रह और नई पद्धतियों को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। एडीएम सुधांशु शेखर की देखरेख में आयोजित इस बैठक में कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग, जिला स्तरीय पदा   read more

अशोक धाम में गूंजेंगे भजन, डॉक्टर दंपत्ति को श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Jan 31 2025

लखीसराय: इन दिनों मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर लखीसराय स्थित अशोक धाम चर्चाओं में बना हुआ है। इसी बीच, जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक दंपत्ति दिवंगत डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी डॉ. राज किशोरी प्रसाद सिन्हा की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भजन संध्या एवं संस्मरण परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्री इंद्रदमनेश्वर महाद   read more

अवैध शराब की बिक्री व सेवन के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही
  • Post by Admin on Jan 25 2025

लखीसराय : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और सेवन को लेकर बड़ी कार्यवाही की है। हलसी थाना क्षेत्र के पुलिस ने अवैध महुआ चुलाई शराब की 14 लीटर खेप बरामद की। आरोपी संतोष चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वह शराब बेचने का काम कर रहा था। यह शराब अवैध तरीके से बनाई जा रही थी और उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा था। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के ऋषि पहाड़पुर स   read more

अरमा ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
  • Post by Admin on Jan 25 2025

लखीसराय : प्रखंड के अरमा ग्राम स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जन सहभागिता मंच सूर्यगढ़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का विधिवत उद्घाटन बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, लोजपा आर के नेता रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम, कजरा बीईओ डॉ रंजना कुमारी, कजरा   read more

गणतंत्र दिवस पर किऊल स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सुरक्षा जांच अभियान
  • Post by Admin on Jan 25 2025

लखीसराय : आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किऊल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा जांच के विशेष अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए यात्री सुरक्षा और सतर्कता से संबंधित कई कदम उठाए गए। आरपीएफ के अधिकारियों ने यात्रियों को लावारिस वस्तु या बैग न छूने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लावारिस वस्तुओं में विस्फ   read more

आदर्श भारती शिक्षण संस्थान में भव्य विदाई समारोह
  • Post by Admin on Jan 25 2025

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड स्थित आदर्श भारती शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए था जो इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे हैं। समारोह में विद्यार्थियों को उनके आगामी परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई और उनके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम की सराहना की गई। इस विदाई समारोह में संस्   read more