लखीसराय में शराब के खिलाफ छापेमारी, विभिन्न क्षेत्रों से 14 गिरफ्तार

  • Post By Admin on Mar 20 2026
लखीसराय में शराब के खिलाफ छापेमारी, विभिन्न क्षेत्रों से 14 गिरफ्तार

लखीसराय : मद्यनिषेध अभियान के तहत लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने शराब पीने के आरोप में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई किऊल, कबैया और बड़हिया थाना क्षेत्रों में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मो. साहेब, चंदन कुमार, शंकर कुमार, अमरजीत कुमार, अमन कुमार, अजय कुमार और रवि पासवान शामिल हैं। सभी पर शराब सेवन करने का आरोप है।

वहीं, कबैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके से दो लोगों—अजय साव और अजय कुमार मांझी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के शाहनगर से रोहन मिस्त्री को भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।

बड़हिया थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों—फैजान चौधरी, अमित कुमार, जोगी महतो और संजय राम को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।