लेट्स इंस्पायर बिहार का पंचम वार्षिकोत्सव 22 को, लखीसराय से 500 से अधिक लोग होंगे शामिल

  • Post By Admin on Mar 19 2026
लेट्स इंस्पायर बिहार का पंचम वार्षिकोत्सव 22 को, लखीसराय से 500 से अधिक लोग होंगे शामिल

लखीसराय : सामाजिक और प्रेरक पहल 'लेट्स इंस्पायर बिहार' का पंचम वार्षिकोत्सव आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आदरणीय विकास वैभव IPS के नेतृत्व में होगा।

इसको लेकर लेट्स इंस्पायर बिहार, लखीसराय चैप्टर की जिला टीम की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सक्रिय सदस्य कन्हैया भारद्वाज, प्रवीन सिंह, सुर्दशन, हर्ष सिंह, मुकेश, रूपेश, कुणाल, जिला कोऑर्डिनेटर सोनू राज और जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारी और संगठन को सफल बनाने के तरीके पर चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लखीसराय से लगभग 500 लोग पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। टीम ने भरोसा जताया कि इतने लोग कार्यक्रम में पहुँच कर इसे सफल बनाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर बिहार के युवाओं और नागरिकों को प्रेरित करने के संकल्प का पुनः निर्वचन किया।

लेट्स इंस्पायर बिहार, लखीसराय चैप्टर के संस्थापक विकास वैभव IPS ने सभी सदस्यों और प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी दें और बिहार को प्रेरित करने की पहल को और व्यापक बनाएं।