दरभंगा समाचार

दिखाया गया है 180 चीज़े में से 11-20 ।
दरभंगा में जनसुराज का मंथन, गोदाईपट्टी पंचायत की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
  • Post by Admin on Jun 14 2026

दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत गोदाईपट्टी पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की कमी और स्थानीय समस्याओं को लेकर जनसुराज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जनसुराज के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जनसुराज किसान प्रकोष्ठ, दरभंगा के जिला महामंत्री अभय कुमार चौधरी ने अपने आवास पर की। बैठक को संबोधित करते हुए अभय कुमार चौधरी ने पंचायत की प्रमुख सम   read more

सी.एम. साइंस कॉलेज में इंटर्नशिप को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने लगाया शोषण का आरोप
  • Post by Admin on Jun 08 2026

दरभंगा: सी.एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा में इंटर्नशिप प्रक्रिया को लेकर छात्रों का विरोध तेज हो गया है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए इंटर्नशिप के नाम पर कथित आर्थिक शोषण, मनमानी और छात्र अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। महाविद्यालय अध्यक्ष आलोक झा एवं महिला अध्यक्ष स्नेहा झा के नेतृत्व में   read more

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
  • Post by Admin on May 22 2026

दरभंगा : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, दरभंगा के बैनर तले विभिन्न कोटि के शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, दरभंगा में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। धरना के दौरान शिक्षकों ने सरकार के समक्ष अपनी कई प्रमुख मांगें रखीं। शिक्षकों ने वर्ष 2025 एवं 2026 की वार्षि   read more

माधोपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में बदहाल व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति से मरीज परेशान
  • Post by Admin on May 16 2026

दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड के गोदाईपट्टी पंचायत स्थित माधोपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि केंद्र पर निर्धारित समय में न तो एएनएम मौजूद रहती हैं और न ही अन्य स्वास्थ्यकर्मी, जिसके कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों   read more

पीड़ितों के समर्थन में आवाज उठाने वालों पर कार्यवाही गलत: दरभंगा में गरजे प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Feb 11 2026

दरभंगा: जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर ने दरभंगा में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस कार्यवाही पर सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए आवाज उठाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस की कार   read more

दरभंगा में दरिंदगी : 6 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित भीड़ का हंगामा
  • Post by Admin on Feb 08 2026

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को खुद सजा देने की मांग करते हुए भारी हंगामा किया। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, मासूम बच्ची शनिवार शाम से ह   read more

बिहार की धरती से शुरू हुई थी निजी विमानन की ऐतिहासिक कहानी, आसमान में दरभंगा राज की उड़ान की थी ठाठ
  • Post by Admin on Jan 25 2026

दरभंगा: उत्तर बिहार के विकास की बात हो और दरभंगा राज का उल्लेख न आए, ऐसा संभव नहीं। भूमि सुधार, शिक्षा, उद्योग और रेलवे के साथ-साथ दरभंगा राज ने एक ऐसा साहसिक कदम भी उठाया था, जो अपने समय से कहीं आगे की सोच का प्रतीक था। यह अध्याय निजी विमानन से जुड़ा है, जिसकी नींव आज़ादी के बाद के शुरुआती वर्षों में बिहार की धरती पर रखी गई। देश जब स्वतंत्रता के बाद पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ र   read more

धर्म की आड़ में दरिंदगी : नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में कथावाचक गिरफ्तार, गुरु फरार
  • Post by Admin on Jan 19 2026

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में चर्चित कथावाचक श्रवण दास महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपित का गुरु मौनी बाबा फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि मिथिलांचल क्षेत्र के कथावाचक श्रवण दास महाराज के विरुद्ध नाबालिग से जुड   read more

जानें दरभंगा राजवंश का अंतिम अध्याय: अपार वैभव, अनसुलझे रहस्य और अंतिम महारानी की विदाई
  • Post by Admin on Jan 18 2026

दरभंगा: बिहार की धरती पर कभी शाही वैभव, सत्ता और प्रभाव का प्रतीक रहा दरभंगा राजवंश अब इतिहास के पन्नों में सिमट गया है। हाल ही में 96 वर्ष की आयु में अंतिम महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी के निधन के साथ ही उस राजवंश का अंतिम अध्याय भी बंद हो गया, जिसकी गिनती कभी देश की सबसे समृद्ध रियासतों में होती थी। यह कहानी सिर्फ अथाह संपत्ति की नहीं, बल्कि सत्ता, साजिश, रहस्य और एक शांत लेकि   read more

दरभंगा राज परिवार की ऐसी थी दूरदर्शिता कि उस वक्त बना दिया था विश्व रिकॉर्ड
  • Post by Admin on Jan 17 2026

दरभंगा: बिहार के औद्योगिक और सामाजिक इतिहास में दरभंगा राज परिवार का योगदान सदैव स्मरणीय रहा है। वर्ष 1874 में दरभंगा राज परिसर में जिस निजी रेल लाइन की आधारशिला रखी गई, उसने न सिर्फ तत्कालीन तिरहुत क्षेत्र की तस्वीर बदली, बल्कि विकास के एक नए युग की शुरुआत भी की। वाजितपुर से नरगौना टर्मिनल तक फैली 55 मील लंबी इस रेल लाइन का निर्माण महज 62 दिनों में पूरा किया गया था, जिसे उस दौर में   read more