भागलपुर समाचार

दिखाया गया है 27 चीज़े में से 11-20 ।
प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर में करेंगे ऐतिहासिक दौरा, बिहार को देंगे 20 हजार करोड़ की सौगात 
  • Post by Admin on Feb 14 2025

भागलपुर : बिहार के नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के साथ ही 'बिहार 2025 मिशन' का शुभारंभ होगा। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के गिरने के बाद बिहार में भी एक सकारा   read more

रोशनी कौशल जैसवाल ने किया भागलपुर दौरा
  • Post by Admin on Feb 11 2025

भागलपुर : सोमवार को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रभारी रौशनी कौशल जैसवाल का भागलपुर दौरा हुआ। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का संचालन कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने किया। पहला कार्यक्रम भगत सिंह चौक पर आयोजित किया गया, जहां रौशनी कौशल जैसवाल ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित क   read more

बिहार सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए आवासीय परिसर का होगा निर्माण
  • Post by Admin on Jan 21 2025

भागलपुर : जिले के प्रखंड और अंचल कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और शुभ समाचार आया है। अब ये कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय में ही रहेंगे, क्योंकि बिहार सरकार ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों में आवासीय परिसरों के निर्माण की योजना बनाई है। इस कदम से कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कार्यों में भी दक्षता आएगी। कर्मियों को   read more

सैलरी कम होने की वजह से सरकारी टीचर कर रहे डिलीवरी बॉय का काम
  • Post by Admin on Nov 29 2024

भागलपुर : सरकारी शिक्षक को लेकर लोगों के ज़ेहन में अच्छी सैलरी और बेहतर जिंदगी की छवि बनती है, लेकिन बिहार में सरकारी टीचर की स्थिति बेहद दयनीय है। बिहार के भागलपुर जिले का एक सरकारी स्कूल के पीटी टीचर अमित अपनी नौकरी के साथ-साथ जोमैटो डिलीवरी बॉय का काम करने को मजबूर हैं। अमित को 2022 में सरकारी नौकरी मिली थी लेकिन उनकी मासिक सैलरी मात्र 8 हजार रुपये है। इतनी कम आय में वे अपन   read more

भागलपुर से गिरिराज की हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत, ओवैसी पर साधा निशाना 
  • Post by Admin on Oct 18 2024

भागलपुर : बेगूसराय से सांसद और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार के भागलपुर से अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की।  यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में दर्शन करके पूजा और हवन किया। इसके बाद शोभायात्रा के साथ जिला स्कूल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने असददुद्दीन ओवैसी पर   read more

बिहार में फिर टूटा पुल, दो साल पहले हुआ था निर्माण, लाखों की आबादी प्रभावित
  • Post by Admin on Sep 27 2024

भागलपुर : बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक और पुल के टूटने की खबर आई है। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित बाबूपुर बाखरपुर पूर्वी पंचायत के बीच बने पीडब्ल्यूडी के पुल का निर्माण महज दो साल पहले ही हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुल देर रात अचानक ढह गया, जिससे पूरे क्षेत्र का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इस पुल के टूटने   read more

बिहार में बाढ़ का प्रकोप, फसलें तबाह, सड़कों को भारी नुकसान
  • Post by Admin on Sep 25 2024

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में गंगा की बाढ़ से होने वाली तबाही अब लोगों की नियति बनती जा रही है। पिछले 12 वर्षों में यह पांचवीं बार है जब गंगा ने विकराल रूप लिया है। इस बार बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, जिससे आवागमन बुरी तरह ठप हो गया है। खासकर जिले की बड़ी आबादी, जो गंगा किनारे बसी हुई है, इस बाढ़ से बार-बार प्रभावित होती रही है। इससे पहले 2013, 2016, 2019 और 2021 में भी गंगा ने अ   read more

पीएम मोदी 15 सितंबर को करेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, भागलपुर से हावड़ा के बीच चलेगी ट्रेन
  • Post by Admin on Sep 10 2024

भागलपुर : 15 सितंबर से भागलपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सौगात देने वाली है।  मालदा रेल मंडल को रेलवे बोर्ड से इस संबंध में आधिकारिक सूचना प्राप्त हो चुकी है, जिसके अनुसार उद्घाटन समारोह भागलपुर रेलव   read more

सही जगह बटन दबाने से मिलता है विकास, गलत जगह से विनाश : जेपी नड्डा
  • Post by Admin on Sep 07 2024

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बीते शुक्रवार को भागलपुर में नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में बड़ा राजनीतिक हमला बोला। बिना लालू यादव का नाम लिए उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "सही जगह ऊंगली दबने से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनते हैं, एम्स बनते हैं और बिहार को 60 हजार क   read more

दाखिल खारिज के बहाने महिला का किया रेप, सीओ गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 22 2023

भागलपुर : जमीन दाखिल-खारिज के बहाने महिला से नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार ने रेप किया। पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है। सीओ ने महिला को अज्ञात नंबर से फोन कर बीडीओ के घर पर बुलाया था। घटना रविवार दोपहर 3:00 बजे की है। महिला ने सीओ पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने किसी तरह बाथरुम से छिपकर पुलिस को फोन किया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बा   read more