सेहत समाचार
- Post by Admin on Aug 12 2026
लखीसराय : सदर अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग तथा आईसीयू प्रभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में नर्सों की कमी को दूर करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने जिले के क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थानों से छह चिकित्साकर्मियों को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिला पदाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य स read more
- Post by Admin on Aug 12 2026
लखीसराय : जिले के दूरस्थ, जनजातीय, टाल और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं। जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय ने जिले के छह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और एक्स-रे टेक्नीशियन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। जिलाधिकारी सह जठread more
- Post by Admin on Aug 12 2026
पटना : बिहार में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कुल 598 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इस पहल से खास तौर पर झुग्गी-झोपड़ियों और स्लम बस्तियों में रहने वाली आबादी को सीधे तौर पर किफायती व गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 कà read more
- Post by Admin on Aug 10 2026
पटना : बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान बिहार मेà read more
- Post by Admin on Aug 06 2026
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर बड़हिया प्रखंड के प्रतापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-30 पर 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार नॠread more
- Post by Admin on Aug 01 2026
मुजफ्फरपुर : बढ़ते तंबाकू सेवन और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फेफड़ों के कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली की आवश्यठread more
- Post by Admin on Jul 31 2026
मुजफ्फरपुर : ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में 1 अगस्त 2026 को विश्व लंग्स कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता एवं उससे बचाव विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। सेमिनार के आयोजक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगोठread more
- Post by Admin on Jul 22 2026
लखीसराय : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति का आकलन करते हुए सभी जिलों को स्क्रीनिंग अभियान की वर्तमान गति बनाए रखने और उपचार संबंधी सभी सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य सच read more
- Post by Admin on Jul 21 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शहर के निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित चार मरीजों का इलाज चल रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में कोविड-19 से संक्रमित तीन नए मरीजोठread more
- Post by Admin on Jul 11 2026
लखीसराय : जिले में जनसंख्या स्थिरता और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। "छोटा परिवार, सुखी परिवार" की अवधारणा पर आधारित इस अभियान की थीम है— "एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में युवाओं को उनके मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना।" अभियान के तहत सदर अस्पताल, लखीसराय में स्वास्थॠread more