मुंबई : शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' पर विवादों का सिलसिला बढ़ता देख सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के 10 सीन को हटाने की सलाह दी है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के करीब ऐसे 10 सीन को काटने की सलाह दी थी, जिसपर लोगों को सबसे अधिक आपत्ति है। सेंसर बोर्ड ने इस फ़िल्म के विवादित गाना 'बेशरम रंग' के कई सीन को भी बदलने को कहा था। फिल्म निर्देशक ने सेंसर बोर्ड की सलाह मान कर फिल्म के विवादित सीन पर कैंची चला दी है। आइए हम आपको बताते हैं कि फिल्म 'पठान' के कौन कौन से सीन पर मेकर्स ने बदलाव किए हैं।

हम बात करते हैं फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' की, जिसमें दीपिका पादुकोण के कपड़ों से लेकर डांस तक की  खूब चर्चा हुई है। इस वजह से फिल्म का लगातार विरोध हो रहा है। आपकों बता दे कि फिल्म मेकर्स ने इस गाने में बटक्स के क्लोज़अप शॉट्स ,साइड पोज़ जिसे आधी न्यूड मानी जा रही थी इसे भी हटा दिया गया है। इस गाने की लाइन 'बहुत तंग किया' के सभी शॉट्स और विजुअल्स को हटा दिया गया है और इसकी जगह कुछ सूटेबल शॉट्स को जोड़ा गया है। इसके साथ साथ फिल्म में 'पूर्व केजीबी' की जगह इसे पूर्व एसबीयू , 'अशोक चक्र' को 'वीर पुरस्कार', और 'मिसेज भारतमाता' को 'हमारी भारतमाता' कर दिया गया है। ख़बर यह भी है कि फिल्म में स्कॉच की जगह 'ड्रिंक' शब्द का प्रयोग किया गया है। और टेक्स्ट 'ब्लैक प्रिजन, रूस' की जगह अब दर्शकों को केवल 'ब्लैक प्रिजन' नजर आएगा।

आपको बता दें कि इस फ़िल्म के कुछ डायलॉग्स को भी चेंज किया है। इस फ़िल्म में RAW शब्द को चेंज करके 'हमारे' कर दिया गया है। और 'लूले लगंडे' की जगह 'टूटे फूटे' कर दिया है।इन सबके अलावा 'PMO' शब्द को 13 जगह से हटाया गया है।