रायपुर : मैट्स विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग द्वारा बी. काम के विद्यार्थीयों के लिए विधानसभा में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विधानसभा सत्र के संचालन से अवगत कराना था. भ्रमण रायपुर विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण में सदन, पुस्तकालय, ग्रंथालय और सेन्ट्रल हॉल मिला था. भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर में प्रशिक्षकों ने विधानसभा के सारे बारिकियों से अवगत कराया. विधानसभा के निर्देशक मनिश कुमार शर्मा का उद्बोधन विद्यार्थीयों ने सुना जिनका अभिवादन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक गण ने किया. इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ.उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन और संयोजन (कॉमर्स ) विभाग के प्रध्यापक दीप्तांषु शर्मा और मलिका वर्मा द्वारा किया गया. इस भ्रमण के सफल आयोजन के लिए मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव, उप-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने विभाग को बधाई प्रेषित की।
मैट्स विवि के छात्रों द्वारा विधानसभा का भ्रमण




















