क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,568 चीज़े में से 31-40 ।
लखीसराय : हुसैना गांव से 143.37 लीटर विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 30 2026

लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में 143.37 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए मौके से दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। 29 सितंबर 2026 की रात मेदनीचौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैना गांव में कुछ व्यक्तठ  read more

अरब सागर में ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 30 2026

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने अरब सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ईरानी नाव से करीब 526 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए मादक पदार्थों में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3,000 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार   read more

लखीसराय में मद्य निषेध पुलिस की कार्यवाई, 9 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मद्य निषेध विभाग लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पुल के नीचे सुनसान इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से चुलाई शराब बेचते हुए एक धंधेबाज को रंगे हाथ à   read more

सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा भारी, कट्टा और कारतूस चमकाने वाला युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 29 2026

लखीसराय : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार और कारतूस का प्रदर्शन कर रौब गालिब करना एक युवक को भारी पड़ गया। लखीसराय जिले की पिपरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंटरनेट पर हथियार चमकाने वाले आरोपी युवक को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, पिपरिया थाना को स्थानीय स्तर पर एक वायरल वीडियो और फोटो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक युवक देसी कट्टा और कारतूस का खुला प्रदर्शन करते हु   read more

मुजफ्फरपुर में राइफल के साथ दो युवकों की तस्वीर वायरल, पुलिस ने दोनों को दबोचा
  • Post by Admin on Sep 29 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में राइफल के साथ दो युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मकरंदपुर निवासी चंदन कुमार और खजुरी निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोशल मà   read more

लखीसराय स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 28 2026

लखीसराय : यात्री सामान की चोरी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत किऊल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लखीसराय स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खुशरूपुर गांव, वार्ड संख्या-1 निवासी कुणाल कुमार (32) के रूप में हुई है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत कर   read more

लखीसराय में शराब के खिलाफ छापेमारी, बड़ी दरगाह से चुलाई शराब व किण्वित पास बरामद
  • Post by Admin on Sep 26 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी दरगाह इलाके में छापेमारी कर चुलाई शराब और किण्वित पास बरामद किया। कार्रवाई वार्ड संख्या-08 स्थित बड़ी दरगाह में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने रानी कुमारी, पति रौशन कुमार, निवासी बड़ी दरगाह, वार्ड संख्या-08, थाना एवं जिला लखीसराय के यहां से 02 लीटर चुलाई शराब तथा 60 लीटर किण्वित पास   read more

मुजफ्फरपुर के होटल में छापेमारी, 284 ग्राम गांजा बरामद; संचालिका गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के बनारस बैंक चौक स्थित एक होटल में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 284 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से होटल संचालिका ललिता देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर से मिली शिकायत के बाद होटल में कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात होटल की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने के बाद होटल संचालिका को हठ  read more

छठी के भोज में गया युवक लापता, खून और जले अवशेष मिलने से गहराया रहस्य
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नयाटोला दियारा में एक युवक के लापता होने के बाद हत्या की आशंका से सनसनी फैल गई है। बुधवार को दियारा इलाके में एक मचान के नीचे खून के धब्बे और जले हुए अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लापता युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बिजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर मलाही टोला निवासी मोहन सहनी (33) के रूप में हुई है। हालांकि,   read more

जनसुराज नेता अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4-5 गोलियां लगने से हालत गंभीर
  • Post by Admin on Sep 24 2026

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार शाम जनसुराज पार्टी से जुड़े नेता और पूर्व नगर पार्षद अनिल यादव पर जानलेवा हमला किया गया। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट के बेसमेंट में तीन हथियारबंद हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस के अनुसार अनिल यादव को चार से पांच गोलियां लगी हैं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जायà   read more