दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपित गिरफ्तार
- Post By Admin on May 16 2023

- आरोपित ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की दी थी धमकी
मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को आज देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 5 मई को थाना सिविल लाइन निवासी महिला ने दी तहरीर में थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी रोहित नामक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपित ने उसको झांसे में लेकर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित में महिलाओं को अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने आगे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर अपराध रमेश चंद्र की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।