देश समाचार

दिखाया गया है 1,152 चीज़े में से 371-380 ।
मॉनसून सत्र में लोकसभा ने पारित किया नया आयकर विधेयक, कराधान कानून में भी संशोधन
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : लोकसभा ने सोमवार को दो अहम वित्तीय विधेयकों—आयकर विधेयक, 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025—को विपक्ष की नारेबाजी के बीच पारित कर दिया। ये विधेयक भारतीय कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2025 में संशोधनों का प्रस्ताव रखा। आयकर व   read more

न्यूक्लियर धमकी स्वीकार्य नहीं, अमेरिका से रिश्ते अहम : शशि थरूर
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने सोमवार को समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अमेरिका के साथ संबंधों और टैरिफ विवाद पर विस्तार से बात की। थरूर ने कहा कि अमेरिका से भारत के संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और टैरिफ मुद्दा इस रिश्ते का केवल एक छोटा हिस्सा है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 50 सवालों पर चर्चा हुई   read more

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत, यूक्रेन में शांति प्रयासों को भारत का समर्थन
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर अहम बातचीत की, जिसमें यूक्रेन में शांति बहाली और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल के सुरक्षा घटनाक्रमों, खासकर रूस द्वारा जोपोरिजिया में बस स्टेशन पर किए गए हमले की जानकारी पीएम मोदी को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध के शीघ्र और शांतिपू   read more

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों के लिए 184 आधुनिक बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Aug 11 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह राजधानी के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए तैयार किए गए 184 अत्याधुनिक बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। टाइप-VII श्रेणी के इन फ्लैटों को सांसदों की बदलती जरूरतों, बेहतर कार्य सुविधा और आरामदायक आवासीय माहौल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सुबह 9 बजे आयोजित इस उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिर   read more

पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा– पर्यटन, वाणिज्य और कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • Post by Admin on Aug 10 2025

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। ये ट्रेनें बेंगलुरु–बेलगावी, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर–पुणे के बीच संचालित होंगी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये नई सेवाएं पर्यटन को प्रोत्साहन, वाणिज्य को बढ़ावा और शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मज   read more

भारत-ओमान सीईपीए से खाड़ी देशों के साथ व्यापार व निवेश के नए द्वार खुलने की उम्मीद
  • Post by Admin on Aug 10 2025

नई दिल्ली : भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) इस महीने अंतिम रूप लेने की संभावना है, जो वस्तुओं, सेवाओं, निवेश और श्रम गतिशीलता को शामिल करेगा। यह समझौता न केवल टैरिफ में कटौती करेगा बल्कि दक्षिण एशिया और खाड़ी देशों के बीच एक रणनीतिक आर्थिक पुल का काम करेगा। इंडिया नैरेटिव के अनुसार, सीईपीए के तहत भारत को ओमान के बाजार तक टैरिफ-मुक्त पहुंच मिलेग   read more

देश में दौड़ रही 144 वंदे भारत ट्रेनें, तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों का सफर हुआ आसान: अश्विनी वैष्णव
  • Post by Admin on Aug 10 2025

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के नेटवर्क में अब 144 वंदे भारत ट्रेनें परिचालन में हैं, जो देशभर में यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव दे रही हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का फोकस रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने पर है। वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेनो   read more

पीएम मोदी और पुतिन की टेलीफोन वार्ता, यूक्रेन संकट और द्विपक्षीय रिश्तों पर हुई गहन चर्चा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट के हालिया घटनाक्रमों और भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़ी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिसके लिए मोदी ने उनका धन्यवाद   read more

फैक्ट चेक : ईसीआई की राहुल गांधी को दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर राष्ट्र से मांगें माफी
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग से पूछे गए पांच सवालों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। ईसीआई ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फैक्ट चेक जारी किया। चुनाव आयोग ने बताया कि कांग्रेस की मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग को सुप्री   read more

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए अब्बा-डब्बा-जब्बा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।  दरअसल, भारत एक ऐसा वैश्विक बाजार बन चुका है, जिसकी जरूरत दुनिया के देशों को अपना व्यापार चलाने के लिए है। इस   read more