विदेश समाचार

दिखाया गया है 734 चीज़े में से 661-670 ।
यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका जिम्मेदार : किम यो जोंग
  • Post by Admin on Jan 28 2023

उत्तर कोरिया : यूक्रेन को टैंकों की मदद की वाशिंगटन के फैसले की आलोचना करते हुए उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि रूस को नष्ट करने की मंशा से अमेरिका छद्म युद्ध को बढ़ा रहा है। शुक्रवार देर रात जारी बयान में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने यूक्रेन संकट के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए उसपर टैंक भेजकर रेड लाइन पार करने का आरोप लगाया है। गौरतलब ह   read more

येरुशलम : पूजा स्थल पर आतंकी हमला, आठ की मौत
  • Post by Admin on Jan 28 2023

येरुशलम: इजराइल में फिलिस्तीनी आतंकी संगठनों व इजराइल सेना के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। एक आतंकी हमले के जवाब में इजराइली सेना ने गाजा पट्टी पर बम बरसाए तो आतंकियों ने फिर जवाबी हमला कर दिया है। अब येरुशलम के एक पूजा स्थल पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर आठ लोगों को मार डाला। हमले में दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संग   read more

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी वायु सेना के बनेंगे ब्रिगेडियर जनरल
  • Post by Admin on Jan 27 2023

वाशिंगटन : भारतीय मूल के चर्चित अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी अमेरिकी वायु सेना में ब्रिगेडियर जनरल बनाए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नासा में कार्यरत चारी को ब्रिगेडियर जनरल के रूप में नियुक्त करने के लिए नामित किया है। भारतीय मूल के राजा जे चारी इस समय ‘नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) के टेक्सास स्थित जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में क   read more

आतंकवादी रॉकेट हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर बरसाए बम
  • Post by Admin on Jan 27 2023

येरुसलम : गाजा आतंकवादियों ने इजराइल पर रॉकेट दागकर हमला किया, तो जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर बम बरसा दिये। इस बमबारी में दस लोगों के मारे जाने और दो दर्जन से अधिक लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। गाजा पट्टी में सक्रिय आतंकी संगठन फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्यों ने इजराइल पर रॉकेट दागकर हमला किया था। इन रॉकेट हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्ट   read more

भारत-पाकिस्तान में नहीं चल रही पर्दे के पीछे कोई बातचीत : हिना रब्बानी
  • Post by Admin on Jan 27 2023

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने साफ किया है कि पाकिस्तान-भारत के बीच किसी तरह की पर्दे के पीछे कोई बात नहीं हो रही है। हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को संसद के ऊपरी सदन को बताया कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच पर्दे के पीछे कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अनौपचारिक कूटनीति तब वांछनीय होती जब यह परिणामोन्मुख होती। पाकिस्तान क   read more

सैन्य अभियान के दौरान आईएसआईएस सरगना बिलाल अल-सुदानी ढेर
  • Post by Admin on Jan 27 2023

वाशिंगटन : अमेरिका की सेना ने उत्तरी सोमालिया में सैन्य अभियान के दौरान इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (आईएसआईएस) का कुख्यात सरगना बिलाल अल-सुदानी को मार गिराया। इस अभियान में आईएसआईएस के अन्य 10 लड़ाके भी मारे गए। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका को अल-सुदानी की तलाश थी। वांछित बिलाल अल-सुदानी पूरे अफ्रीका मे   read more

ईरान ने हजारों शरणार्थियों को देश से निकाला, जबरन भेज रहा अफगानिस्तान
  • Post by Admin on Jan 27 2023

तेहरान: अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद भाग कर ईरान पहुंचे अफगानी नागरिकों को अब ईरान में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने तीन हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को देश से निकाल दिया है। इन्हें जबरन अफगानिस्तान भेज दिया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों में सत्ता आने के बाद भारी संख्या में अफगानी नागरिकों का पलायन हुआ था। भयानक आर्थिक स्थिति   read more

नाइजीरिया : बम विस्फोट में मारे गए 54 लोग
  • Post by Admin on Jan 26 2023

एबूजा : नाइजीरिया में बुधवार को हुए शक्तिशाली बम धमाके में 54 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में अधिकतर चरवाहे हैं। इस विस्फोट की चपेट में और भी लोग आए हैं। किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह विस्फोट नसरवा और बेन्यू राज्य की सीमा पर स्थित गांव रुकुबी में हुआ है। यह क्षेत्र जातीय और धार्मिक तनाव के लिए कुख्यात है। नाइजीरिया के मियाती अल्लाह कैटल ब्रीडर्स एस   read more

भारतीय गणतंत्र दिवस वाले दिन ही ऑस्ट्रेलिया दिवस, अल्बानीज ने दी बधाई
  • Post by Admin on Jan 26 2023

केनबरा: भारतीय गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को ही ऑस्ट्रेलिया दिवस मनाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस संयोग को याद दिलाते हुए भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपने संदेश में कहा है कि 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय समुदाय के लिए दोहरी खुशी का दिन है। इस दिन लोग भारत का गणतंत्र दिवस मना र   read more

ऑस्ट्रेलिया में सक्रिय हो रहे खालिस्तान समर्थक तत्व, भारत ने जताई आपत्ति
  • Post by Admin on Jan 26 2023

केनबरा : ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक तत्व सक्रिय हो रहे हैं। इस कारण हाल ही के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इस मसले पर औपचारिक आपत्ति जताई है। पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हिंदू मंदिरों में तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। खालिस्तान समर्थकों ने तोड़-फोड़ कर मंदिरों की दीवारों प   read more