विदेश समाचार

दिखाया गया है 868 चीज़े में से 591-600 ।
अमेरिका में खोला गुप्त पुलिस स्टेशन, चीन मूल के दो नागरिक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 18 2023

न्यूयॉर्क: अमेरिका से विवाद के बीच चीन जासूसी की हर संभव कोशिश कर रहा है। अब अमेरिका में चीन की शह पर चल रहा एक गुप्त पुलिस स्टेशन पकड़ा गया है। इस मामले में चीन मूल के दो नागरिक गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए हैं। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय विवाद के बीच चीन द्वारा अमेरिका की जासूसी का मसला भी बार-बार उठता रहता है। पिछले दिनों चीनी गुब्बारे से अमेरिकी जासूसी क   read more

सूडान पर कब्जे की जंग, भीषण हिंसा, यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला
  • Post by Admin on Apr 18 2023

अब तक 180 से अधिक लोगों की जान गई, 1800 से ज्यादा घायल खार्तूम: सूडान पर कब्जे के लिए सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच जारी हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 1800 से अधिक लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला किया है। आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। 50 लाख से अधिक लोग बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे   read more

उत्तर कोरिया को जवाब, दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान का जल क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू
  • Post by Admin on Apr 17 2023

वाशिंगटन: उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों का जवाब देते हुए दक्षिण कोरिया, अमेरिका व जापान ने जल क्षेत्र में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू किया है। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों में परमाणु हथियारों को भी शामिल किये जाने के मद्देनजर इस संयुक्त युद्धाभ्यास में मिसाइल के हमले से बचने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय जल सीमा क्षेत्र में चल रहे इस य   read more

जापान के पीएम पर हमला, भाषण से पहले फेंका गया पाइप बम
  • Post by Admin on Apr 15 2023

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा जापान के बंदरगाह का दौरा करने पहुंचे थे. बंदरगाह के दौरे के दौरान फुमियो किशिदा पर हमला हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक वाकायामा में जब वह दौरे पर थे तब एक तेज धमाका हुआ. उनकी ओर एक गैस या पाइप बम फेंका गया था. फुमियो किशिदा भाषण शुरू करते उससे पहले ही उनपर हमला हुआ. उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है.  बता दें कि जापान के एक मीडिया टीवी   read more

वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में निवेश गंतव्य की भूमिका निभाने को तैयार नया भारतः निर्मला सीतारमण
  • Post by Admin on Apr 12 2023

भारतीय वित्तमंत्री ने किया नासा के स्पेस टेलीस्कोप सेंटर का दौरा सऊदी अरब के वित्तमंत्री से मिलीं, संबंधों में मजबूती पर दिया जोर वाशिंगटन: भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में नया भारत निवेश गंतव्य की भूमिका निभाने को तैयार है। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर   read more

म्यांमार में विद्रोहियों की सभा पर सेना का भीषण हवाई हमला, अबतक 100 से अधिक की मौत
  • Post by Admin on Apr 12 2023

बैंकॉक: म्यांमार में चुनी सरकार को अपदस्थ कर सैन्य शासन लागू करने के बाद से जारी नरसंहार का एक और भयावह चेहरा मंगलवार को दुनिया के सामने आया। जब सैन्य सरकार के विरोध में सभा करने वालों पर भीषण हवाई हमला किया गया। सेना के भयानक हवाई हमले में करीब 100 लोग मारे गए। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। ज्ञात रहे कि फरवरी 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार में अस्थिरता, दमन   read more

अमेरिका में जातिगत भेदभाव के मामले में दो भारतीयों के खिलाफ मामला खारिज
  • Post by Admin on Apr 12 2023

वांशिगटन: अमेरिका में भारतीय मूल के दो सिस्को इंजीनियरों के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया गया। इस मामले के ताजा घटनाक्रम की स्थानीय हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने पुष्टि की है। सिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है। कैलिफोर्निया के नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने सुपीरियर कोर्ट में जाति आधारित भेदभाव के आरोप   read more

अमेरिका में बोलीं भारतीय वित्तमंत्री, पाकिस्तान में सताए जा रहे अल्पसंख्यक
  • Post by Admin on Apr 11 2023

वाशिंगटन: भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में अल्पसंख्यक लगातार प्रगति कर रहे हैं, मगर पाकिस्तान में सताए जा रहे हैं। अमेरिका के वाशिंगटन स्थित अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पीआईआईई) के मंच पर संवाद करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर भी सवाल उठाए। पीआईआईई के अध्यक्ष एडम पोसेन ने पश्च   read more

रूस में फटा ज्वालामुखी, दस किलोमीटर ऊंचाई तक नजर आया राख का गुबार
  • Post by Admin on Apr 11 2023

मॉस्को: रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में शिवलुच ज्वालामुखी फट गया है। ज्वालामुखी फटने से दस किलोमीटर ऊंचाई तक राख का गुबार नजर आया। इसे हवाई यातायात के लिए खतरा बताकर चेतावनी जारी की गई है। ज्वालामुखी फटने के बाद कामचाटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने उड्डयन विभाग को चेतावनी जारी की है। अंदेशा जताया गया है कि इस ज्वालामुखी में अभी 15 किलोमीटर ऊं   read more

चीन ने ताइवान को घेरा, शुरू किया कड़ी चेतावनी देता सैन्य अभ्यास
  • Post by Admin on Apr 10 2023

ताइपे/ बीजिंग: ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिकी यात्रा पूरी होते ही चीन ने ताइवान को तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चीन ने घातक युद्धक हथियारों के साथ ताइवान को घेरकर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन ने इस सैन्य अभ्यास को 'कड़ी चेतावनी' बताया है। चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव को इस सैन्य अभ्यास ने और बढ़ा दिया है। चीन की सेना सैन्य अभ्यास के जरियेताइवान   read more