विदेश समाचार

दिखाया गया है 511 चीज़े में से 321-330 ।
ईरानः लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए पानी में मिलाया जा रहा है धीमा जहर, चौतरफा आलोचना
  • Post by Admin on Mar 03 2023

तेहरान: ईरान में कट्टरवादियों ने लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए पानी में जहर मिलाने का शर्मनाक कृत्य किया है। ईरान के उप स्वास्थय मंत्री युनुस पनाही ने कुछ दिन पहले ही स्वीकार किया था कि कुछ लोग लड़कियों की शिक्षा रोकने के लिए उन्हें धीमा जहर देने का काम कर रहे हैं। खासकर ईरान के पवित्र माने जाने वाले कोम शहर में पिछले साल नवंबर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें स   read more

ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हुई
  • Post by Admin on Mar 03 2023

एथेंस : मध्य ग्रीस में तीन दिन पहले बुधवार को एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। हेलेनिक फायर सर्विस ने यह जानकारी दी। यह हादसा एथेंस से लगभग 380 किलोमीटर उत्तर में टेम्पे के पास हुआ था। इस हादसे में 85 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ग्रीस की हेलेनिक फायर सर्विस के प्रवक्ता वासिलियोस वाथरकोगियानिस ने मीडिया को बताया कि अभी भी   read more

पश्चिमी देशों के यूक्रेन समर्थन से परमाणु शक्तियों के बीच हो सकता है खुला संघर्ष : रूस
  • Post by Admin on Mar 03 2023

जिनेवा: रूस के एक मंत्री ने गुरुवार को आगाह किया कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों का समर्थन बढ़ने से परमाणु शक्तियों के बीच खुला संघर्ष शुरू हो सकता है। निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने रूस को मिश्रित युद्ध में हराने के लक्ष्य की खुले तौर पर घोषणा करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह अंतर   read more

पाकिस्तानी जनता को भड़काने के आरोपित सेवानिवृत्त जनरल की रिहाई के आदेश
  • Post by Admin on Mar 03 2023

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जनता को राष्ट्रीय संस्थानों के खिलाफ भड़काने के आरोप में गिरफ्तार सेना के सेवानिवृत्त जनरल की तत्काल रिहाई का आदेश गुरुवार को एक अदालत ने जारी किया। साथ ही कोर्ट ने उनके खिलाफ लगे आरोप भी खारिज कर दिए। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अमजद शोएब को इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। शोएब को ए   read more

भारतीय मूल के प्रो. हरि बालाकृष्णन मार्कोनी पुरस्कार से सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 01 2023

न्यूयॉर्क : भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर हरि बालाकृष्णन को 2023 के मार्कोनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मार्कोनी पुरस्कार को संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शीर्ष सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार वायर्ड और वायरलेस नेटवर्किंग, मोबाइल सेंसिंग और वितरित सिस्टम में मौलिक खोज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। बालकृष्णन एमआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनि   read more

नेपाल : दो पूर्व मंत्री पाए गए भ्रष्टाचार के दोषी
  • Post by Admin on Mar 01 2023

काठमांडू : नेपाल में दो पूर्व मंत्रियों को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। नेपाल की विशेष अदालत ने पूर्व मंत्री टेक बहादुर गुरुंग और बद्री प्रसाद न्यौपाने को दोषी करार दिया। विशेष अदालत के अध्यक्ष श्रीकांत पौडेल समेत तीन सदस्यीय बेंच ने मंगलवार को फैसला सुनाया। गुरुंग नेपाल के उत्तरी हिमालयी जिले मनांग से पिछले साल हुए चुनाव में नेपाली कांग्रेस से संसद सदस्य बने थ   read more

चीन की प्रयोगशाला में कोरोना उत्पत्ति को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं : व्हाइट हाउस
  • Post by Admin on Feb 28 2023

वाशिंगटन : अमेरिकी ऊर्जा विभाग के चीन की प्रयोगशाला में कोरोना वायरस के जन्म के दावे के 24 घंटे बाद सोमवार को व्हाइट हाउस ने चुप्पी तोड़ी है। व्हाइट हाउस ने कहा कि कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर अभी कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं है। सामरिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खुफिया तंत्र और सरकार इस पर अब भी ऊर्   read more

अमेरिका और कनाडा ने टिकटॉक पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्या है वजह
  • Post by Admin on Feb 28 2023

-दोनों ने लगाया प्रतिबंध, सरकारी उपकरणों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन से इसे हटाया जाएगा वाशिंगटन/टोरंटो : अमेरिका और कनाडा ने चीन के शॉर्ट फॉर्म वीडियो ऐप 'टिकटॉक' को सुरक्षा के लिए खतरनाक मानते हुए उसपर प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाइट हाउस ने संघीय एजेंसियों को सभी सरकारी उपकरणों से 'टिकटॉक' को पूरी तरह हटाने के लिए 30 दिनों का समय दिया है। कनाडा ने सरकार के सभी म   read more

मुश्किल में साथ खड़ा है अमेरिका, यूक्रेन को देगा आर्थिक मदद
  • Post by Admin on Feb 28 2023

कीव: अमेरिका के ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने कीव की अपनी आकस्मिक यात्रा के दौरान सोमवार को यूक्रेन को आर्थिक सहायता के रूप में 1.2 अरब डॉलर से अधिक की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। येलन ने कहा कि यह यात्रा यूक्रेन के प्रति अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। अब तक अमेरिका ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को सुरक्षा, आर्थिक और मानवीय सहायता के रूप में करीब 50 अरब डॉलर प्   read more

अमेरिका को सता रहा डर, परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस
  • Post by Admin on Feb 28 2023

वाशिंगटन : अमेरिका को डर है कि यूक्रेन से युद्ध में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए प्रमुख बिल बर्न्स ने उम्मीद जताई है कि भारत और चीन परमाणु युद्ध टलवाने में कामयाब होंगे। एक साक्षात्कार के दौरान सीआईए प्रमुख ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा परमाणु हथियारों का विरोध कि   read more