विदेश समाचार

दिखाया गया है 856 चीज़े में से 151-160 ।
नेपाल में नई सरकार को लेकर बहस, जनता की मांग- युवाओं के हाथ में हो प्रधानमंत्री की कमान
  • Post by Admin on Sep 11 2025

काठमांडू : नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और जेनरेशन-जेड की सक्रियता के बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। राजधानी समेत कई हिस्सों में नागरिकों ने इस पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि देश की कमान अब नई पीढ़ी के नेताओं के हाथ में दी जानी चाहिए। स्थानीय नागरिकों ने आईएएनएस से कहा कि कार्की विवादों से   read more

मैरी मिलबेन ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता का किया स्वागत, कहा- दोस्त ऐसे ही बातचीत करते हैं
  • Post by Admin on Sep 10 2025

न्यूयॉर्क : अमेरिकी सिंगर और अंतरराष्ट्रीय कलाकार मैरी मिलबेन ने बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की बहाली का स्वागत किया और इसे “दोस्त इसी तरह बातचीत करते हैं” बताते हुए दोनों देशों के बीच गहरे सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “दोस्त ऐसे ही बातचीत करते हैं। आपसी सम्मान, समझ और साझ   read more

ट्रंप ने मोदी को बताया बहुत अच्छा दोस्त, भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा
  • Post by Admin on Sep 10 2025

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि उनके प्रशासन ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताते हुए कहा कि आने वाले हफ्तों में वे उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल   read more

नेपाल में बेकाबू प्रदर्शन : पशुपतिनाथ मंदिर बंद, सेना ने संभाली कमान
  • Post by Admin on Sep 10 2025

काठमांडू : नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ भड़के सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हालात को इतना बिगाड़ दिया है कि विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर को बुधवार से दर्शनार्थियों के लिए बंद करना पड़ा। राजधानी काठमांडू और अन्य हिस्सों में हिंसक झड़पों के बीच नेपाल सेना को सुरक्षा संभालने के लिए तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवाओं की अगुवाई में शुरू हुए प्रद   read more

ओली के इस्तीफे के बाद जनता की तीखी प्रतिक्रिया : भ्रष्टाचार और दमनकारी शासन का अंत बताया
  • Post by Admin on Sep 09 2025

काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे ने देशभर में जनता के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। जहां एक ओर लोगों ने इसे राहत की सांस के तौर पर देखा, वहीं कई लोगों का कहना है कि यह कदम देर से उठाया गया। जनता का आरोप है कि ओली सरकार ने न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया बल्कि दमनकारी रवैया अपनाकर युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की। सामान्य नागरिकों का कह   read more

नेपाल में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा
  • Post by Admin on Sep 09 2025

काठमांडू : नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जेड युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों ने बड़ा मोड़ ले लिया है। लगातार दबाव के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा कर दी। उनके सचिवालय ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार को हुई गोलीबारी में 19 प्रदर्शनकारियों की मौत और 400 से अधिक युवाओं के घायल होने के बाद विरोध आंदोलन और तेज हो गया था। सं   read more

नेपाल में बवाल: हिंसक प्रदर्शनों के बीच पीएम केपी शर्मा ओली का इस्तीफा, कई मंत्रियों ने भी छोड़ा पद
  • Post by Admin on Sep 09 2025

काठमांडू : नेपाल की राजनीति मंगलवार को बड़े संकट में फंस गई जब हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। राजधानी काठमांडू सहित कई प्रमुख शहरों में जनता सड़कों पर उतर आई, संसद भवन पर धावा बोला और आगजनी की। विपक्षी दलों और युवाओं के लगातार दबाव के बाद आखिरकार ओली ने पद छोड़ दिया। वे महज 1 साल 2 महीने तक ही प्रधानमंत्री रह सके। उन्होंने 15 जुलाई 2024 क   read more

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के विरोध के बाद राजधानी कर्फ्यू में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
  • Post by Admin on Sep 09 2025

काठमांडू : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध के खिलाफ भड़के जेन-जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू मंगलवार को पुलिस छावनी में बदल गई। हर संवेदनशील इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। सोमवार को जिस इलाके से पथराव और झड़प की शुरुआत हुई थी, वहां आम लोगों के आवागमन पर रोक लगा द   read more

नेपाल जेन-जेड आंदोलन : सोशल मीडिया नीति पर सफाई देते हुए पीएम ओली ने बनाई जांच समिति
  • Post by Admin on Sep 09 2025

काठमांडू : नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुए जेन-जेड नेतृत्व वाले प्रदर्शनों ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। काठमांडू सहित कई शहरों में हुई झड़पों, आगजनी और तोड़फोड़ में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस पर गहरा दुख जताते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की घोषणा की है। पीएम ओली ने मृतकों के परिजनों के प्रति संव   read more

सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल में सड़क पर उतरा जेन जी, श्रीलंका-बांग्लादेश की याद ताजा
  • Post by Admin on Sep 08 2025

नई दिल्ली : नेपाल सोमवार को बड़े पैमाने पर युवा आंदोलनों का गवाह बना। राजधानी काठमांडू और अन्य शहरों में हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई, हिंसा भड़की और कई लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया ऐप्स पर लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ सड़कों पर उतरे। नेपाल की धरती पर यह कोई पहला युवा आंदोलन नहीं   read more