विदेश समाचार

दिखाया गया है 746 चीज़े में से 91-100 ।
भारत-जापान द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने 5-पॉइंट रोडमैप किया पेश
  • Post by Admin on Aug 29 2025

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ आयोजित भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए पांच-पॉइंट रोडमैप पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-जापान साझेदारी ने पिछले वर्षों में कई क्षेत्रों में उ   read more

जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर कर सकती है वैश्विक क्रांति का नेतृत्व : पीएम मोदी
  • Post by Admin on Aug 29 2025

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर वैश्विक स्तर पर व्यापक तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है। उन्होंने जापानी बिजनेस लीडर्स से “मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड” का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत बिजनेस जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। भारत की विकास य   read more

पीएम मोदी ने जापान फोरम में भारत की तेज़ विकास यात्रा और स्थिरता पर दिया जोर, कहा- दुनिया की निगाहें भारत पर
  • Post by Admin on Aug 29 2025

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में आयोजित इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए भारत की राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता तथा तेज विकास की बातें कहीं। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट में जापान के साथ साझेदारी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया न केवल भारत पर नज   read more

जापान पहुंचे पीएम मोदी, बोले– मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने का अवसर
  • Post by Admin on Aug 29 2025

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर टोक्यो पहुंचे। यहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आगमन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने तथा नए सहयोग के अवसर तलाशने का अवसर देगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में पीएम मोदी ने लिखा, “टोक्यो पहुंच गय   read more

पीएम मोदी की जापान यात्रा से भारतीय समुदाय में उत्साह, रेस्तरां व्यापारियों ने जताई खुशी
  • Post by Admin on Aug 28 2025

टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वे 29 और 30 अगस्त को टोक्यो में रहेंगे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस यात्रा को लेकर जापान में रह रहे भारतीय समुदाय और खासकर रेस्तरां कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। भारतीय रेस्तरां चलाने वाले व्यवसायियों और शेफ का कहना है कि यह या   read more

ग्रीनलैंड मामले पर अमेरिका को लेकर डेनमार्क की पीएम सख्त, कहा- हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
  • Post by Admin on Aug 28 2025

ओस्लो : डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि ग्रीनलैंड और डेनमार्क के आंतरिक मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बयान उन रिपोर्टों के बाद दिया, जिनमें दावा किया गया है कि व्हाइट हाउस से जुड़े अमेरिकी नागरिक ग्रीनलैंड में गुप्त गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। स्थानीय प्रसा   read more

अमेरिका के चर्च में भीषण गोलीबारी, हमलावर के हथियार पर मिला भारत विरोधी संदेश
  • Post by Admin on Aug 28 2025

न्यूयॉर्क : अमेरिका के मिनियापोलिस स्थित एक कैथोलिक चर्च में बुधवार को हुई अंधाधुंध गोलीबारी ने दहशत फैला दी। इस हमले में आठ और दस साल के दो बच्चों समेत पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर की पहचान ट्रांसजेंडर रॉबिन वेस्टमैन के रूप में हुई है, जिसने प्रार्थना सभा में बैठे छात्रों और श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि वेस   read more

कनाडा ने यूक्रेन को दी बड़ी सैन्य मदद, पीएम कार्नी ने किए अरबों डॉलर की रक्षा पैकेज का ऐलान
  • Post by Admin on Aug 25 2025

ओटावा/कीव : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कनाडा ने एक बार फिर यूक्रेन का मजबूती से साथ देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कीव दौरे के दौरान यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता की घोषणा की, जिसमें बख्तरबंद वाहन, छोटे हथियार, गोला-बारूद से लेकर आधुनिक ड्रोन और वायु रक्षा प्रणाली जैसी बड़ी मदद शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह सहायता उस 2 अरब कनाडाई डॉलर (   read more

अमेरिका से सीधी वार्ता पर खामेनेई का इंकार, बोले– इस्लामी गणराज्य किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगा
  • Post by Admin on Aug 25 2025

तेहरान : ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका को तीखा संदेश देते हुए साफ कहा है कि ईरान किसी भी कीमत पर दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। खामेनेई ने वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अमेरिका इसलिए दुश्मनी रखता है क्योंकि वह चाहता है कि ईरान उसकी बात माने, जो उसके लिए अपमानजनक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईर   read more

वाशिंगटन के बाद शिकागो में भी अपराध नियंत्रण के लिए संघीय कार्यवाई संभव : ट्रंप
  • Post by Admin on Aug 23 2025

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि शिकागो अगला ऐसा शहर हो सकता है, जहां अपराध रोकने के लिए संघीय सरकार सक्रिय कदम उठाएगी। इससे पहले, प्रशासन वाशिंगटन डीसी में इसी तरह की कार्रवाई कर रहा है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने व्हाइट हाउस ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वाशिंगटन डीसी अब "दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों म   read more