राज्य समाचार
- Post by Admin on Aug 08 2024
मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने म्यूटेशन मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय प्रगति लाई है। फरवरी माह में प्रभार ग्रहण करते ही डीएम ने अंचलों की लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा कर इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। फरवरी से अब तक 52,339 आवेदन प्राप्त हुए हैं, और 70,242 मामलों का निष्पादन किया गया है। इस प्रक्रिया में निष्पादन की प्रतिशतता में भी लगातार वृद्धि देखी ग read more
- Post by Admin on Aug 08 2024
मुजफ्फरपुर : भूमि विवाद के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और कार्य संस्कृति में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) पूर्वी और पश्चिमी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीसीएलआर को जमीन संबंधी अपीलीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए read more
- Post by Admin on Aug 08 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर की लेखिका मुस्कान केशरी को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया है, जिससे उनकी ख्याति लगातार फैल रही है। अयोध्या में पद्मनाम साहित्यिक संस्था ने उन्हें "श्रीराम रत्न सम्मान 2024" प्रदान किया। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर में काव्य हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह द्वारा "आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री स read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय: पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संगठन पर्यावरण भारती ने राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के संस्थापक रामबिलास शाण्डिल्य ने बताया कि पर्यावरण भारती 2008 से ही पर्यावरण संरक्षण और समाज जागरूकता का कार्य कर रहा है। श्री शाण्डिल्य ने कहा कि आज मानवता ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है, और वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा ह read more
- Post by Admin on Aug 07 2024
लखीसराय: बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा में 4450 अभ्यर्थियों में से 1257 अनुपस्थित रहे, जबकि 3193 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए थे। यदुवंश राम के अनुसार, बालिका विद्यापीठ विद्या भवन में 650 अभ्यर्थियों मे read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर: राजापुर निवासी और लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय के पिता, स्वर्गीय वैधनाथ राय की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास पर वैदिक रिवाजों के साथ एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में हरिशंकर चौधरी, सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्व read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर: मंगलवार को दामुचक शिव मंदिर के पास बिहार शोध संवाद की कोर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक कवि तारकेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में "लुटेरी देशी विदेशी कंपनियां" और "शिक्षा, रोजगार से बेदखल होते युवा" विषय पर सेमिनार करने का निर्णय लिया गया। यह सेमिनार 11 अगस्त को विश्व विभूति पुस्तकालय, कच्ची पक्की, मुजफ्फरपुर में दोपहर 12 बजे आयोजित हो read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
मुजफ्फरपुर : जिला समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सरकार की विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सक्रियता और तत्परता के साथ कार्य करने और तय लक्ष्यों के अनुसार शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
लखीसराय: जिला समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। यह दिवस हर महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है और इस बार का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लखीसराय द्वारा आयोजित किया गया। बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधशाला सृजन और सघन वृक्षारोपण के विषय पर परिचर्चा की गई। वन read more
- Post by Admin on Aug 06 2024
लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभात कुमार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रजनीकांत को एक लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड में अंकित आम लोगों के नाम में समानता लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। read more