राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,389 चीज़े में से 3,571-3,580 ।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने निजी कारणों से संगठन को अलविदा कहा
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : नगर कांग्रेस कमेटी लखीसराय के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने अपने निजी घरेलू कार्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश को पत्र लिखकर पद से मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने संगठन के कार्यों के लिए समय नहीं दे पाने का कारण बताते हुए पार्टी में नया चेहरा लाने की आवश्यकता की बात की। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने त्य   read more

मंगसिर नवमी उत्सव संपन्न, दो दिवसीय महोत्सव में भंडारा सहभोज का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : जिले के पुरानी बाजार स्थित राणी सती मंदिर में शनिवार से आयोजित मारवाड़ी समाज के दो दिवसीय मंगसिर नवमी उत्सव का रविवार को मंगल पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सफलता पूर्वक समापन हुआ। इस उत्सव में धार्मिक भंडारा सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें मारवाड़ी समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी सपरिवार सम्मिलित होकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।   read more

वार्ड पार्षद सुनील कुमार बने राष्ट्रीय बैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : नया बाजार, वार्ड संख्या 24 के वार्ड पार्षद सुनील कुमार को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय बैश्य महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पटना स्थित सोन भवन के प्रदेश स्तरीय संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर महासेठ ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पी.के. चौधरी द्वारा जारी पत्र में स   read more

गुरु तेगबहादुर बलिदान दिवस पर पीपल का वृक्षारोपण 
  • Post by Admin on Nov 25 2024

मुंगेर : रविवार को बीएमपी-9 मैदान जमालपुर में पर्यावरण भारती के तत्वावधान में गुरु तेगबहादुर जी के बलिदान दिवस पर पीपल का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी महेश यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान जमालपुर नगर के पर्यावरणविद् ई. प्रवीण कुमार बर्णवाल ने कहा कि "भारत के संतों, गुरुओं और शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ा   read more

महाराष्ट्र-झारखंड में महिला वोटर्स बनीं गेमचेंजर
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : महाराष्ट्र में जहां महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं झारखंड में इंडिया ब्लॉक को स्पष्ट बहुमत मिला है। दोनों राज्यों में जीत की बड़ी वजह उन योजनाओं को माना जा रहा है जिनके केंद्र में महिलाएं थीं। दोनों राज्यों में महिला वोटर्स की संख्या में उछाल देखा गया। सबसे पहले बात महाराष्ट्र की करें तो यहां विधानसभा चुनाव से पहले इसी साल अगस्त में शुरू की गई लाडकी ब   read more

मंइयां सम्मान योजना को लेकर आ गया नया अपडेट, दिसंबर में मिलेगी एक और खुशखबरी
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं का पूरा समर्थन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को मिला है। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना और निशुल्क बिजली की योजना ने चुनाव में शानदार बढ़त दिलाई है। हेमंत सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बकाया बिजली बिल माफ कर दिया और 41 लाख उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली दी। मासिक 1,000 रुप   read more

सुरेश पासवान को चुना गया राजद विधायक दल का नेता
  • Post by Admin on Nov 25 2024

देवघर : देवघर से सुरेश पासवान को राजद विधायक दल का नवनिर्वाचित नेता चुन लिया गया है। राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। यह बैठक डोरंडा स्थित युवराज पैलेस होटल में हुई। इसी बैठक में सुरेश पासवान को विधायक दल का नेता चुने जाने पर सहमति बनी। सुरेश पासवान को राजद विधायक दल के नेता चुने जाने के फैसले के अन्य तीन नवनिर्   read more

कांग्रेस ने अडानी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीएम का पुतला फूंका
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अडानी समूह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में चितरंजन आश्रम से थाना चौक होते हुए प्रभात चौक तक पैदल मार्च के बाद संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान जिल   read more

तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ, 13 स्कूलों के 90 खिलाड़ी ले रहे भाग
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार राज्य के 13 डीएवी स्कूलों के 90 खिलाड़ी और उनके खेल शिक्षक भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आगामी नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चयनित हैं। शिविर का उद्घाटन डीएवी के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार, प्रशिक्षक अविनाश कुमार और लक्ष   read more

नीट पेपर लीक मामला : धनबाद-बोकारो के तीन समेत पांच के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : सीबीआई ने नीट 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पांचवां आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उसमें धनबाद निवासी अमित कुमार सिंह, बोकारो निवासी सुदीप कुमार, युवराज कुमार, बिहार के नालंदा निवासी अभिमन्यु पटेल और पटना के रहने वाले अमित कुम   read more