राज्य समाचार
- Post by Admin on May 20 2026
लखीसराय : लखीसराय स्थित केएसएस कॉलेज में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कॉलेज की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हड़ताल की वजह से छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे विद्यार्थियों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। कॉलेज में नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने, प्रमाण पत्र निर्गत करने, कार्यालय संबंधी कार्यों सहित à read more
- Post by Admin on May 20 2026
लखीसराय : जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, लखीसराय द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से विशेष ऋण वसूली कैंप आयोजित करने की घोषणा की गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह वसूली कैंप 8 जून 2026 (सोमवार) से 13 जून 2026 (शनिवार) तक जिलà read more
- Post by Admin on May 20 2026
लखीसराय : जिले में अपने कर्तव्य स्थल से लगातार अनुपस्थित रहने एवं हड़ताल में शामिल 15 पंचायत सचिवों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी लखीसराय द्वारा जारी आदेश के तहत सभी संबंधित पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय भी निर्धारित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार पंचायत सचà read more
- Post by Admin on May 19 2026
मुजफ्फरपुर : राजस्थान के जोधपुर में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उनकी आत्महत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में मंगलवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) द्वारा मुजफ्फरपुर शहर में विरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने नगर आदर्श थाना मोड़ पर सभा आयोजित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य कमिटी सदस्य अरà read more
- Post by Admin on May 19 2026
पटना : सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से 18 एवं 19 मई तक आयोजित दो दिवसीय “संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव 2026” का समापन प्रेमचंद रंगशाला, पटना में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन सत्र में बिहार संगीत नाटक अकादमी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी read more
- Post by Admin on May 19 2026
मुजफ्फरपुर : राष्ट्र सेवा दल द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय, सिकंदरपुर में संविधान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्र सेवा दल के पूर्व महामंत्री शाहिद कमाल ने की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संविधान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक किया गया। शाहिद कम read more
- Post by Admin on May 19 2026
लखीसराय : पी.एम. श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, खुटहा में नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। छह दिनों तक चले इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, सुलेख, पेंटिंग, पठन-पाठन एवं विभिन्न भाषाई गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भठread more
- Post by Admin on May 19 2026
लखीसराय : आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लखीसराय जिले के सभी सात प्रखंडों की 12 पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन एजनीघाट तथा पंचायत स read more
- Post by Admin on May 19 2026
लखीसराय : ग्रामीण कार्य विभाग सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में “सहयोग शिविर” की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आयोजित सहयोग शिविरों के संचालन, प्रगति और प्रभाव की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने सहयोग शिविरों के सफल संचालन को लेकर की गई तैयारिय read more
- Post by Admin on May 19 2026
लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल टोलों में पौधारोपण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना था। इसी क्रम में मदनपुर पंचायत के टाली बिशनपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगा read more