आचार्य किशोर कुणाल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि निरीक्षण संपन्न

  • Post By Admin on Jan 07 2025
आचार्य किशोर कुणाल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि निरीक्षण संपन्न

मुजफ्फरपुर : जसौली गांव में आचार्य किशोर कुणाल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने एक टीम पहुंची। इस टीम का नेतृत्व डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने किया, जिनके साथ साहित्यकार डॉ. संजय पंकज, शिक्षाविद राजेश शाही और नन्दकिशोर निराला भी उपस्थित थे।

भूमि निरीक्षण के दौरान, टीम का स्वागत भूमि दाता मनोज पाण्डेय ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। डॉ. अविनाश तिरंगा ने निरीक्षण के पश्चात बताया कि यह भूमि विश्वविद्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। मनोज पाण्डेय और आचार्य किशोर कुणाल जी के परिवार की सहमति के बाद, आचार्य किशोर कुणाल ट्रस्ट का गठन कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा, "जहां चाह है वहां राह है। किशोर कुणाल जैसे दिव्य पुरुष के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"

स्थल चयन के उपरांत उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। अभय शाही, सुनील गुप्ता, चन्द्रभूषण कुमार, प्रभाष कुमार, राजीव रंजन, आनंद सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से इस महत्वपूर्ण क्षण को साझा किया और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाली पीढ़ियों को उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।