राष्ट्रीय बाल दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण अभियान, 15 वृक्ष लगाए गए
- Post By Admin on Nov 15 2024
.jpg)
पटना : राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती ने 15 वृक्षों का पौधारोपण किया। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण प्रहरी हरीश राज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पर्यावरण भारती की स्थापना 2008 में पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में की गई थी और तब से अब तक संगठन ने एक लाख अठारह हजार नौ सौ तेरह वृक्षों का पौधारोपण किया है।
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण अपील की। जिसमें उन्होंने कहा कि आगामी महाकुंभ जो 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होगा। हरित कुम्भ हेतु भारत के प्रत्येक नागरिक से "एक कपड़े का थैला और एक स्टील का थाली" दान करने की अपील की। उनका उद्देश्य धरती माता और गंगा मैया को स्वच्छ बनाए रखना है।
इस दिन को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाने की बात करते हुए शाण्डिल्य ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को हुआ था और उनका बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। इसलिए उनकी जयंती को बालकों के अधिकारों और कल्याण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
पौधारोपण कार्यक्रम में हरीश राज, हिमाचल कुमार, शंकर ठाकुर, आरजू बर्णवाल, चन्द्रशेखर आजाद, सुधीर कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र प्रसाद, हिमांशु कुमार, कुमार गौतम, नीरज नयन, अरविंद कुमार, डॉक्टर सुनील कुमार, सुमित कुमार रवि, राम बिलास शाण्डिल्य सहित कई अन्य सदस्य शामिल हुए। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।