उत्पाद विभाग ने 10 शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- Post By Admin on Dec 20 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम (संशो०)-2022 की संशोधित धारा-37 के तहत पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने अवैध रूप से शराब का सेवन किया था। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची में लाल बाबू यादव, मो० अख्तर मियां, अखिलेश कुमार, विनय कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, मुकुल प्रसाद, मिथलेश कुमार, विनोद पासवान, मुकेश कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने इस गिरफ्तारी को मद्य निषेध नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।