गिरिडीह : जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चिरैयाघाट रोड निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहकीकात जारी है।
























