दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है. बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध करता हूं कि वह तुरंत ताजमहल ध्वस्त करने का निर्देश दें. विधायक रूपज्योति कुर्मी ने ताजमहल ही नहीं बल्कि कुतुब मीनार को भी गिराने की बात की है. उन्होंने कहा कि जांच हो कि क्या सचमुच मुगल बादशाह अपनी पत्नी मुमताज से प्यार करते थे? रूपज्योति ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वह मुमताज से प्यार करते थे तो मुमताज की मौत के बाद उन्होंने तीन और शादियां क्यों की थीं?
बता दें कि सन 1526 में मुगल भारत आए. शाहजहां ने अपनी चौथी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था. शाहजहां ने कुल सात शादियां की थीं. इस पर भाजपा विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि मैं पीएम मोदी से तुरंत ताजमहल और कुतुब मीनार को गिराने का अनुरोध करता हूं. इनको गिराकर दुनिया की सबसे खूबसूरत मंदिर बनवाएं जाएं. बीजेपी विधायक ने मंदिर बनवाने के लिए अपनी महीनों की सैलेरी भी दान देने की बात की हैं.
आपको बता दें कि रूपज्योति कुर्मी चार बार विधायक रहे हैं. राजनीतिक सलाहकार इन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक के तौर पर भी जानते हैं. रूपज्योति कुर्मी ने 2021 में कांग्रेस से रिश्ता तोड़ दिया था. जिसके बाद रूपज्योति कुर्मी ने बीजेपी को ज्वाइन किया. कांग्रेस में रहने के दौरान रूपज्योति कुर्मी मरियानी विधानसभा सीट से विधायक बने थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद रूपज्योति कुर्मी फिर से विधायक चुने गए.
























